
भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
100 साल से भी ज्यादा जिओगे` बस ये खास उपाय कर लो पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा दावा
जिन्हें कचरा समझकर फेंक देते हैं` लोग वही बीज बन सकते हैं आपकी सेहत की सबसे बड़ी ताकत… जानिए कौन सा फल है ये
पीएम के अभियान में विकसित भारत बनाने में भूमिका अदा कर रहा झाररखंड
Relationship Tips : इन 5 कारणों` से लड़कियों को पसंद आते हैं बड़ी उम्र के पुरुष
दिलचस्प सवाल और उनके उत्तर: आपकी सोचने की क्षमता को परखने के लिए