राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों में दिन में आसमान से आग बरसने लगी है, वहीं रात में भी लू का असर महसूस किया जा रहा है और पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को 5 सीमावर्ती जिलों में लू के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
रात में भी चढ़ा पारा
बीती रात सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस फलौदी में दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में भी रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकांश जिलों में रात में पारा औसत से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को श्रीगंगानगर को छोड़कर अन्य जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, लेकिन मौसम विभाग गुरुवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहा है।
अगले 3 दिन तक गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश के सीमावर्ती शहरों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दिन में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। 17 और 18 मई को कई शहरों में तेज आंधी और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने और तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।
You may also like
बिहार के बेतिया में एक ही परिवार की तीन बच्चियाें की जलने से माैत
पलवल में हनी ट्रैप का शिकार डिपो होल्डर, फिरौती के लिए बंधक बनाकर पीटा
हिसार : नियमित रूप से कक्षाओं में आकर अध्ययन को पूरा समय दें विद्यार्थी : नरसी राम बिश्नोई
हिसार : न्यायमूर्ति बीआर गवई के सीजेआई बनने पर जिला बार एसोसिएशन खुशी जताकर दी शुभकामनाएं
हिसार : कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के बयान पर जताया रोष