पाक जासूस शकूर खान को आज जयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी शकूर खान जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में एएओ (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) के पद पर कार्यरत है। शकूर को 28 मई को हिरासत में लिया गया था। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के हैंडलर्स के संपर्क में था। वह सामरिक महत्व के फोटो और वीडियो व्हाट्सएप के जरिए पाक खुफिया एजेंसी से शेयर कर रहा था।
7 बार गया पाकिस्तान
शकूर 7 बार पाकिस्तान जा चुका है और अपनी पिछली यात्रा के दौरान उसने अपने विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी थी। शकूर के दो बैंक खाते हैं, जिनमें से एक उसने हाल ही में बंद करा दिया है।
पाकिस्तान यात्रा ने बढ़ाया संदेह
शकूर खान बड़ौदा गांव के मंगलियों की ढाणी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार वह कुछ समय पहले विभागीय अनुमति के बिना पाकिस्तान गया था। इसी संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया था और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना बताए शकूर के विदेश दौरे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस मंत्री से नजदीकी पर बवाल
शकूर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के साथ उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी हुई थी। भाजपा के कई नेताओं ने कहा था कि शकूर से जुड़े लोगों की भी जांच की जाएगी।
You may also like
स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav ने की सगाई, बचपन की दोस्त से करेंगे शादी
बांसवाड़ा में तें दोस्तों की चिकन पार्टी में हुआ खून खराबा, जरा सी बात पर चाकू से काट डाला कुक का गला
इस पावर पेनी स्टॉक में हाई पब्लिक होल्डिंग, कर्ज़ भी उतरा, बुक वैल्यू भी हाई, लगातार बढ़ रहे प्राइस,डिलेवरी प्रतिशत कम
2000 के नोट के बाद अब आया 500 के नोट बंद होने का नंबर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानें इसमें कितनी सच्चाई
पुणे के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में मिला कोविड वायरस, NCL के एक्सपर्ट्स ने दी वॉर्निंग, अब क्या होगा?