जल जीवन मिशन घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राजस्थान में राजनीति गरमा गई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, जबकि उनके पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए जोशी और गहलोत के रिश्तों पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए हैं।
महेश जोशी की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है: गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर केंद्र की भाजपा सरकार और ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा का वसूली विभाग बन चुकी ईडी द्वारा पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय की गई है, जब उनकी पत्नी पिछले 15 दिनों से जयपुर के एक अस्पताल में अचेत अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। जोशी जी इस पारिवारिक संकट के बाद ईडी के समक्ष पेश होना चाहते थे। यह कार्रवाई उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ने की रणनीति है, ताकि मनचाही बयानबाजी की जा सके।
लोकेश शर्मा के बयान ने बढ़ाई हलचल
गहलोत के इस बयान के जरिए कांग्रेस ने आरोप दोहराया है कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। इसके तुरंत बाद अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर हलचल बढ़ा दी। उन्होंने लिखा कि महेश जोशी से मेरी पूरी सहानुभूति है। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उस समय उनसे कई बड़े वादे और बातें की होंगी।
एसीबी ने सितंबर 2023 में दर्ज की थी एफआईआर
जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने सितंबर 2023 में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर करोड़ों के टेंडर जारी किए गए, जिसमें पूर्व मंत्री की भूमिका रही। इससे पहले ठेकेदार पद्मचंद जैन, महेश मित्तल, पीयूष जैन और संजय बढ़ाया को गिरफ्तार किया गया था। संजय बढ़ाया महेश जोशी का करीबी बताया जाता है, जो टेंडर और पोस्टिंग में अहम भूमिका निभा रहा था।
You may also like
कश्मीर की मौजूदा समस्या राहुल गांधी के परदादा नेहरू की देन: अग्निमित्रा पॉल
UPSC NDA NA 1 Result 2025 Expected Soon: Know Selection Process, How to Check Scorecards
EPS Pension Hike: EPFO सदस्यों को जल्द मिलेगी खुशखबरी!, इतनी बढ़ जाएगी पेंशन
क्या हर डिब्बे में मान्य होता है आपका ट्रेन पास?महिला-TTE विवाद ने खोला राज!
Gold-Silver Rate Today: क्या है सोने-चांदी का भाव, बाजार में ग्राहकों की कैसी है भीड़?