Top News
Next Story
Newszop

Bharatpur 62 वर्षीय महिला ने सुजान गंगा में कूदकर की आत्महत्या

Send Push

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक महिला ने सुजान गंगा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने महिला को नहर में कूदते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। मथुरा गेट थाना पुलिस ने बताया- सुशीला शर्मा (62) महिला थाना क्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश की पत्नी थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। पति ओमप्रकाश शर्मा ने बताया- सुशीला आज सुबह घर पर थी। वह बाहर के बाथरूम में थी। पुत्रवधू अंदर के बाथरूम में थी।

मैं नहाकर कपड़े बदल रहा था और पूजा करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान सुबह 8.45 बजे पत्नी सुशीला बिना किसी को बताए घर से निकल गई। सूचना मिली कि उसने सुजान गंगा में छलांग लगा दी है। ऐसी कोई बात नहीं थी। सब ठीक था। कल शाम 5 बजे मैं करवा चौथ व्रत के लिए उसके कपड़े और चूड़ियां लेकर आया था। सभी अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। घर में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। पता नहीं उसने आत्महत्या क्यों की।

Loving Newspoint? Download the app now