बाड़मेर में माजीसा माता मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2 मई (शुक्रवार) से शुरू होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में तीन दिन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर सुरेश जैन तेजमालता ने बताया-शुक्रवार सुबह 8 बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 1008 मंगल कलशों की यात्रा अपने आप में अनूठी होगी।
इसमें हाथी, घोड़े और रथ होंगे। पूरे शहर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। महावीर वाटिका में धर्मसभा का आयोजन होगा। बाड़मेर में शहर के जूना किराडू मार्ग स्थित भगवान महावीर जिनालय के पास श्रीमाता राणी भटियाणी चैरिटेबल ट्रस्ट संस्थान की ओर से जैसलमेर के पत्थर से शिखरबद्ध माजीसा धाम का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2022 में इसके लिए काम शुरू हुआ था। वर्ष 2025 में यह बनकर तैयार हो जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की यज्ञशाला में 9 कुंड बनाए गए हैं। इसे पारंपरिक तरीके से बनाया गया है। इसे गाय के गोबर और बांस की लकड़ियों से तैयार किया गया है। इसमें 9 जोड़े बैठेंगे। वे यज्ञ में आहुतियां देंगे। यज्ञ शांति और कल्याण के लिए किया जा रहा है।
जैसलमेर के पीले पत्थरों से तैयार
सुरेश जैन तेजमालता ने बताया- मंदिर को जैसलमेर के पीले पत्थरों से तैयार किया गया है। जो सोने की तरह चमकता है। अंदर चांदी की चमक वाला संगमरमर लगा है। माता जी की मूर्ति संगमरमर से बनी है। इसमें बारीक काम अनोखे तरीके से किया गया है। यह डेढ़ भोमिया मंदिर है। इसे रानी महल जैसा बनाया गया है। बहुत कम समय में माता जी और सवाई सिंह राठौड़ और लाल बन्ना की मूर्तियां स्थापित हो जाएंगी। जयपुर में संगमरमर की मूर्तियां बनाई गई हैं। माता जी की मूर्ति 39 इंच की है। सवाई सिंह और लाल बन्ना की मूर्ति 21 इंच की है। अखंड ज्योत जोगीदास धाम से लाई जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए देशभर से लोग आ रहे हैं।
पूर्व सीएम, सांसद और विधायक पहुंचेंगे
तेजमलता ने कहा- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री केके विश्नोई, सांसद उम्मेदराम बेनीवाल, विधायक हरीश चौधरी, रविंद्र सिंह भाटी भी शामिल होंगे। जिले के पूर्व विधायक और वर्तमान जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सभी मठ-मंदिरों के प्रमुखों के साथ साधु-संतों का सान्निध्य रहेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
You may also like
शादी में सास के कपड़ों पर वेट्रेस ने गिराई सब्जी, फिर नई नवेली दुल्हन ने तुरंत किया ये काम 〥
सरकारी योजना के तहत 10वीं-12वीं पास को मिलेगा 51,000 रुपए, बस करना होगा ये आसान सा काम
13 साल के बच्चे को हुआ टीचर से प्यार, पुलिस को कहा - मेरे पेट में है इसका बच्चा
कई आयामों में विकसित हो रहे चीन के उभरते समुद्री व्यवसाय
छत्तीसगढ़ : नक्सलवाद छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटे लाभार्थियों ने पीएम मोदी से बात कर जताई खुशी