Next Story
Newszop

विश्व कछुआ दिवस पर बड़ा कदम! चंबल नदी में छोड़े गए 3267 दुर्लभ कछुए, दो विलुप्तप्राय प्रजातियों को मिला नया जीवन

Send Push

धौलपुर स्थित राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य और टीएसएएफ फाउंडेशन इंडिया ने संरक्षण की महत्वपूर्ण पहल की है। चंबल नदी में पाए जाने वाले बटागुर प्रजाति के कछुओं के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए गए। इस वर्ष परियोजना के तहत 160 घोंसलों को संरक्षित किया गया। 

अंडों को मोर बसैया गांव के पास स्थित हैचरी में सुरक्षित रखा गया। इन अंडों से निकले 3267 बच्चों को उनके प्राकृतिक आवास चंबल नदी में छोड़ा गया। चंबल नदी में बटागुर की दो प्रजातियां पाई जाती हैं- लाल तिलक धारी (लाल मुकुट वाला छत वाला कछुआ) और धोर (तीन धारी वाला छत वाला कछुआ)। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. आशीष व्यास और चेतन कुमार ने इस कार्यक्रम को हर वर्ष दोहराने का सुझाव दिया है। 

क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक मीना और टीएसएएफआइ के पवन पारीक के मार्गदर्शन में हैचरी का संचालन किया गया। टीएसएएफआइ के फील्ड स्टाफ संतराम और रामानंद हैचरी की सुरक्षा और देखभाल के लिए 25 घंटे नदी पर रहे। यह आयोजन विश्व कछुआ दिवस पर विशेष महत्व रखता है, जो 23 मई को मनाया जाता है। कछुए जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

Loving Newspoint? Download the app now