
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे। प्रतिका रावल ने अपनी 75 रन की पारी में 1 छक्का लगाया था। वहीं, स्मृति मंधाना ने अपनी 80 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। हरलीन देओल ने 1 और ऋचा घोष ने 2 छक्के लगाए। कुल मिलाकर भारतीय टीम की तरफ से 7 छक्के लगे।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।
कुल मिलाकर मैच में 13 छक्के लगे। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में लगे सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 छक्के लगे।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में हरमनप्रीत एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है। भारतीय टीम का अगला मैच इंग्लैंड से है, जो टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है।
Article Source: IANSYou may also like
रेवेन्यू डबल, मुनाफा तिगुना, एयर इंडिया की वापसी... टाटा ग्रुप ने चंद्रशेखरन के लिए बदली अपनी पॉलिसी!
उसे मौके नहीं मिलते हैं... इधर कुलदीप यादव ने लिए 5 विकेट, उधर अनिल कुंबले दिखे खफा, इस बात पर निकाला गुस्सा
एलिसा हीली ने ऐसा क्या किया कि भारत रिकॉर्ड लक्ष्य के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से हारा
बिहार में सिर्फ जातीय समीकरण ही नहीं साधेगी BJP... उम्मीदवारों की लिस्ट में इसे भी मिलेगी प्राथमिकता
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला, चार छात्रों ने मिलकर छात्र को पीटा, थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट