गाजियाबाद के वेव सिटी में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उसने कहा है कि उसके पति का शराब पीने के बाद व्यवहार बेहद क्रूर हो जाता है। वह न केवल उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। अब वह अपने छोटे बेटे के साथ एक सहेली के घर रह रही है और एक नए अपार्टमेंट में किराए पर रहने लगी है। इसके अलावा, उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
महिला के दो बच्चे हैं; बड़ा बेटा उसके पति के पास रहता है, जबकि छोटा बेटा उसके साथ है। उसने बताया कि उसके पति ने पहले उसकी नौकरी भी छड़वा दी थी। अब वह एक स्कूल में काम कर रही है, लेकिन उसे डर है कि उसका पति वहां आकर हंगामा कर सकता है।
ग्लेडिस अब्राहम नाम की इस महिला ने अपनी शिकायतें कमिश्नरेट, जिलाधिकारी, डीजीपी और मुख्यमंत्री को भी भेजी हैं।
वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नागाइच ने बताया कि ग्लेडिस ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी संदीप कुमार से हुई थी, जो रोज शराब पीता है और उसे मारता है। इसके साथ ही, वह मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी करता है।
You may also like
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है : गोविंद सिंह राजपूत
ये है भारत का सबसे अमीर किसान… हर साल करोड़ रुपये की करता है कमाई.. सिर्फ 5 एकड़ से शुरू की थी खेती ι
Pope Francis के बारे में ये बाते हैं चौंकाने वाली, नाइट क्लबों में बाउंसर से लेकर...
लड़की ने ऑनलाइन Order किए पैड्स, SWIGGY ने साथ में भेजी ऐसी चीज! देखकर हो जाएंगे हैरान ι
पोप फ्रांसिस का निधन: हॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि