Next Story
Newszop

मां लक्ष्मी के आने का संकेत देते हैं ऐसे सपने, दिख जाए तो लग जाती है लॉटरी ⁃⁃

Send Push

हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। कहते हैं लक्ष्मीजी जिस भी घर में निवास करती हैं वहां पैसों की बारिश होने लगती है। आप ने भी नोटिस किया होगा कि कभी-कभी पैसों के मामले में आपकी किस्मत बहुत अच्छी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तब आपके ऊपर लक्ष्मीजी की कृपा रहती है। लेकिन आप कैसे जानेंगे कि आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है?

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में कुछ खास चीजों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में ये चीजें दिख जाए तो समझ लेना कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। तो चाली जानते हैं कि ये चीजें कौन-कौन सी हैं।

पीला या लाल फूल image

स्वप्न शास्त्र की माने तो यदि आपको सपने में पीला या लाल फूल दिख जाए तो ये मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द स्वर्ण लाभ होने वाला है। आपको कहीं से सोना गिफ्ट में मिल सकता है। या आप खुद सोना खरीद सकते हैं।

भारी वर्षा image

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भारी बारिश होते देखना बड़ा शुभ होता है। यह संकेत है कि आपके घर धन की आवक बढ़ने वाली है। आपकी इनकम में वृद्धि होने वाली है। आपको पैसा कमाने का नया अवसर मिलने वाला है। आपकी तिजोरी पैसों से भरने वाली है।

मंदिर image

सपने में किसी मंदिर को देखना भी बड़ा शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि धन के देवता भगवान कुबेर आपसे खुश हैं। उनकी कृपा से आपको धन लाभ होने वाला है। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होने वाले हैं। पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है।

लाल साड़ी image

सपने में लाल रंग की साड़ी पहने खुद को या किसी अन्य महिला को देखना शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में कोई एक खास शख्स आने वाला है। इस शख्स से आपको धन लाभ होगा। ये शख्स आपको पैसा कमाने के कई नए अवसर देगा।

ऊंचाई पर चढ़ना image

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को ऊंची जगह पर चढ़ता देखना बड़ा शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपकी जीवन में तरक्की होने वाली है। आपका जॉब में प्रमोशन हो सकता है। या फिर बीजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है। वहीं छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

दांत साफ करना image

सपने में खुद को दांत साफ करते देखना बड़ा शुभ माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को अपने दांत चमकाते हुए देख लें तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है। दोस्त रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति होने वाली है।

गुल्लक image

सपने में गुल्लक का दिखना या खुद को पैसों की बचत करता हुआ देखना बड़ा शुभ होता है। इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली है। आपको पैसों का कोई बड़ा लाभ होने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने वाली है। उधार का पैसा मिलने वाला है। ऐसा सपना आना अच्छा माना जाता है।

Loving Newspoint? Download the app now