पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में बायसी थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 22 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करके हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके 55 साल के आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि लड़की का 55 साल के अली से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानिए पूरा मामला
पिछले डेढ़ साल से आरोपी आजाद अली और लड़की के बीच चक्कर चल रहा था। अली उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। इसके बाद लड़की ने अली पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अली यह सब देखकर परेशान हो गया क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
नदी किनारे फेंका लाश
उसने रात में पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। पहले उसने खुद उसके साथ संबंध बनाया। फिर वहां मौजूद 3 दोस्तों से उसका बलात्कार करवाया। उसका इससे भी मन नहीं भरा तो गला घोंटकर लड़की की हत्या कर दी। शव को नदी के किनारे दबा कर भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
You may also like
Historic First: Indian Air Force Conducts Night Fighter Jet Landings on Ganga Expressway
Rajasthan: सीएम भजनलाल ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के दे दिए हैं निर्देश
ब्राज़ील के पूर्व मिडफील्डर डूडू ने क्रुज़ेरो क्लब छोड़ा, वापसी के 4 महीने बाद ही टूटा साथ
58 और 5 साल के इन बॉलीवुड सितारों ने अब तक नहीं की शादी, तीसरे का नाम है बेहद चौंकाने वाला 〥
Delhi-NCR Weather Update: Temperature Drops After Torrential Rain, Cloudy Skies and Thunderstorms Expected for Next 6 Days