अगर विवाह एक खूबसूरत कविता है तो इससे जुड़ी रस्में उसकी मिठास भरी धुन हैं। जी हां हमारे यहां शादी के बाद नई-नवेली बहु की मुंह दिखाई की रस्म काफ़ी मायने रखती है। जिसमें आसपास की महिलाएं नई-नवेली दुल्हन को देखने आती है और शगुन के रूप में वह दुल्हन को कुछ पैसे वग़ैरह भी देती है। यह रस्म लम्बे समय से चली आ रही है, लेकिन मुँह दिखाई की यह रस्म अभी किसी अन्य कारण से चर्चा में है। जी हां आपने अभी तक सिर्फ़ मुँह दिखाई की रस्म होते देखा और सुना होगा लेकिन यहां आपको मुँह दिखाई की वज़ह से दंगल होने के बारे में पढ़ने को मिलने जा रहा।
जिसे सुनकर आप भी हतप्रभ हो रहें होंगे कि मुँह दिखाई तो एक शुभ रस्म होती है। फ़िर इसमें दंगल कहाँ से आ गया। तो हम आपको बता दें कि मुंह दिखाई चल रही थी। कई महिलाएं दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में शामिल थीं। तभी अचानक एक महिला ने दुल्हन के सांवले रंग की इस तरह तारीफ की कि महिलाओं के बीच खूब लात घूंसे चले। मामला लात-घूंसों तक ही नही रुका। मामला पुलिस तक पहुँचने की नौबत आ गई और पुलिस तक गया भी। जिसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बता दें कि यह मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड ज़िले का है। यहां के गाँव बरोसा के कछपुरा में एक घर में शादी थी। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर आई। ससुराल में दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म भी हुई। कई महिलाएं दुल्हन का चेहरा देखने की रस्म में शामिल थीं और इसी दौरान एक एक कर सभी महिलाएं दुल्हन का चेहरा देख रहीं थी। तभी मुंह दिखाई की रस्म ने रंग में ऐसा भंग डाला कि देखते ही देखते दुल्हन की मुंह दिखाई महिलाओं के दंगल में तब्दील हो गई। मुंह दिखाई में पहुंची महिलाओं में जमकर मारपीट हुई और बाद में दोनों तरफ से पुलिस में भी मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। मालूम हो कि सारे विवाद की जड़ दुल्हन का रंग था। बता दें कि मुंह दिखाई की रस्म में नई दुल्हन का चेहरा देखने के लिए आस पड़ोस व गांव की महिलाओं को घर में बुलाया जाता है।
ऐसा ही कुछ नई-नवेली आई दुल्हन के घर भी हो रहा था। दुल्हन की मुंह दिखाई कर नेक देते हुए विवाह गीत गाकर खुशियां मनाई जा रही थीं। इसी दौरान एक महिला ने दुल्हन की मुंह दिखाई करते हुए ये कह दिया कि दुल्हन का रंग काला है। जिस पर वहां मौजूद रेखा नाम की एक महिला ने पड़ोस में ही रहने वाली 17 साल की लड़की पर कटाक्ष करते हुए कहा कि-गोरे रंग की लड़कियों के तो कई लड़कों से चक्कर चलते हैं और वो जब चाहे तब अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ भाग जाती हैं। यह बात युवती को नागवार गुजरी और उसका कटाक्ष करने वाली महिला से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई तो मां ने भी युवती को उसकी बहन के साथ फिर से महिला रेखा की शिकायत उसकी सास से करने के लिए भेज दिया। फिर क्या था जैसे ही दोनों युवतियां रेखा के घर शिकायत लेकर पहुंची तो वहां रेखा ने उसकी पिटाई कर दी और दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद लोगों ने बीच बचाव किया, तब ये लोग शांत हुए, लेकिन मामला पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों ने शिकायत की। वहीं भिंड पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
You may also like
RR vs GT Probable Playing XI: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, यहां देखिए संभावित प्लेइंग XI
Amazon Great Summer Sale 2025: Dates Announced, Top Deals on Electronics Revealed
RR vs GT Head To Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, यहां देखिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
फांसी पर लटकी थी लडकी की लाश, सुसाइड नोट ने खौला दिल दहलाने वाला राज ⤙
विष्णु भगवान की कृपा से इन राशिवालों को मिलेगा आज पैसा ही पैसा, जाग जाएगी सोई किस्मत