मौसम विभाग ने 8 राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट (Indian Express) मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जुलाई के पहले सप्ताह से बारिश का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। पिछले एक महीने से लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब बारिश की वजह से कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई जगहों पर तो मानसून की वजह से हाहाकार भी मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसी संभावना है कि इस वजह से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD के अनुसार 24 जुलाई को सुबह 8:30 बजे बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में दबाव बढ़ने लगा। जिसके बाद अगले 24 घंटे में ये और मजबूत हुआ और 48 घंटों में पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी ओडिशा तक बढ़ गया। इस दबाव का असर आंध्र तक पड़ रहा है।
इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट
IMD के अनुसार गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने हो सकती है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। त्रिपुरा और मिजोरम में भी भारी बारिश और पानी से लोगों का जनजीवन प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। लोगों को मानसून के मौसम में सावधानी बरतने और मौसम अपडेट्स पर नजर रखने की जरूरत है।
You may also like
तिजोरी में तुलसी की जड़ रखने के लाभ: धन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार
इस बूढ़े एक्टरˈ संग 12 साल से लिव इन में रहती है यह एक्ट्रेस, शादी किए बिना ही पति मान चुकी है
मेंढक वाला दूध:ˈ पुराने ज़माने में दूध ताज़ा रखने के लिए लोग करते थे ये अजीब जुगाड़, जानिए 'मेंढक वाले दूध का पूरा किस्सा
भारत में सुअर पालन: शीर्ष 5 राज्य जहां सुअरों की संख्या सबसे अधिक है
आज का सिंह राशिफल, 27 जुलाई 2025 : नौकरी में उच्च अधिकारियों का मिलेगा समर्थन, परिवार में टकराव न होने दें