‘पेट सफा, हर रोग दफा’ ये लाइन आप ने विज्ञापन में कई बार सूनी होगी। इस बात में सच्चाई भी है। यदि इंसान का पेट ठीक रहे तो उसका पूरा शरीर सेहतमंद रहता है। वहीं पेट ठीक से साफ ना हो तो उसे कई बीमारियाँ घेर लेती है। पेट की बड़ी आंत (कोलन) का क्लीन और हेल्थी रहना बहुत जरूरी होता है। यदि इसमें गंदगी जमा होने लगी तो शरीर में कई बीमारियाँ अपनी जगह बना लेंगी।
यदि आप ने अपना पेट साफ सुथरा रखा तो बीमारियों से हमेशा बचे रह सकते हैं। पेट जब साफ होता है तो बॉडी का मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी बूस्ट हो जाता है। अब सवाल ये उठता है कि आप कैसे अपने पेट की नेचुरली सफाई करें? क्योंकि गोली दवाई और चूरण इत्यादि के कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको पेट साफ करने का प्राकृतिक और सेफ तरीका बताने जा रहे हैं।
गुनगुना पानीआंतों की सफाई करने में गुनगुना पानी काफी लाभकारी चीज है। आप रोज सुबह उठकर दो ग्लास गुनगुना पानी पी जाएं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं। वरना सिर्फ गुनगुना पानी भी पेट की सफाई कर देगा। इसे अपनी रोजमर्रा की आदत में ले आएं। आपको कुछ ही दिन में इसका लाभ देखने को मिल जाएगा।
दूध
गुनगुने पानी की तरफ गुनगुना दूध भी आपकी आंतों के लिए हेल्थी होता है। इसे रोज सुबह नाश्ते के टाइम पीने से आंतों की सफाई हो जाती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती है। वैसे आप चाहे तो रात को सोने से पहले भी गुनगुना दूध पी सकते हैं।
सब्जियों का जूसकच्ची सब्जियां, सलाद जैसी चीजें चबाना पेट के लिए अच्छा होता है। चकुंदर, करेला, अदरक, लौकी, टमाटर, पालक इत्यादि का जूस भी लाभकारी रहता है। इसे रोज पीने से आंतों की बहुत अच्छे से सफाई हो जाती है। इसके अलावा इनमें मौजूद मिनरल्स और विटामिंस आपकी ओवर ऑल हेल्थ का भी ख्याल रखते हैं।
हाई फाइबर वाली चीजें
फाइबर पेट की आंतों के लिए बहुत अच्छा होता है। फाइबर रिच फूड रोज खाने से पेट की अच्छे से सफाई हो जाती है। सेब, संतरा, खीरा और एलोवेरा कुछ ऐसी चीजें हैं जिसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इनका रोज सेवन करने से आपका पेट सुबह अच्छे से साफ होता है। ये चीजें आपके पाचन तंत्र को भी तंदुरुस्त बनाते हैं।
सौंफ-जीरा-अजवाइनखाने के बाद कई लोग सौंफ खाना पसंद करते हैं। ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में हेल्प करती है। इसी तरह खाने में जीरा या अजवाइन डालने से वह जल्दी और अच्छे से पच जाता है। इसलिए जब भी अपना भोजन समाप्त करें तो कुछ मीठा खाने की बजाय सौंफ खाएं। इससे आपका पेट हेल्थी रहेगा।
इसके अलावा अंजीर, सेब का सिरका, मुलेठी, दही, मेथी के बीज, ईसबगोल, आलसी के बीज, तुलसी, नारियल पानी इत्यादि चीजों के सेवन से भी आप नेचुरली अपने पेट की सफाई कर सकते हैं।
— News Just Abhi (@newsjustabhi) November 9, 2024
You may also like
हर पुरुष को पसंद आती है ये नाम वाली महिलाएं ⁃⁃
दिल्ली: कार खरीदने के नियमों में होगा बदलाव, बंद होंगे CNG ऑटो और पेट्रोल चालित दुपहिया, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर
सोते समय वास्तु की गलतियाँ और उनसे होने वाले प्रभाव
08 अप्रैल को इन राशि वाले जातको को मिल सकता है पारिवारिक सहयोग
7th Pay Commission Update: सरकार बंद कर सकती है ये भत्ते, जानें पूरी लिस्ट