बरहन/आगरा। Agra News: आगरा में एक युवती का शव घर से 300 मीटर दूर चबूतरे पर फंदे से लटका मिला। वह सोमवार रात 12 बजे से लापता थी। भाई ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगला बरी के मान सिंह की 18 वर्षीय बेटी रजनी सोमवार को गांव में ही आयोजित आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
स्वजन ने बताया कि शाम को पड़ोस में दावत खाने के बाद घर लौट आई थी। रात 12 बजे वह लापता हो गई। स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूर पूर्व प्रधान श्यामबाबू के चबूतरे पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्वजन ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाने के लगाए आरोप
पूर्व प्रधान का मकान काफी समय से खाली है। वहां कोई नहीं रहता है। स्वजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। भाई करन सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व उनका गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन वह आए दिन शराब पीकर गालीगलौज कर धमकी देता था।
पैर मुड़े हुए, जमीन छू रहे थे
रजनी का शव जिस पेड़ पर फंदे से लटका मिला, उस पेड़ की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। 10 फीट की ऊंचाई पर युवती रजनी का शव फंदे से लटका था। पैर मुड़े हुए जमीन को छू रहे थे।
You may also like
सुबह खाली पेट इस पेड़ का 1 पत्ता खाने से मर्दाना कमजोरी हो जाएगी दूर
भाई ने पत्नी के उकसावे पर 12 वर्षीय बहन की पीट-पीटकर हत्या की
सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा: जानें कैसे बचें
महाकुंभ में भगदड़: 30 लोगों की जान गई, 60 घायल
18 अप्रैल टैरो राशिफल: मीन राशि के लोग जानिये अपना शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय, सम्पूर्ण राशिफल…