आज के समय में कौन नहीं चाहता है कि उसके पास ख़ूब सारा धन-दौलत हो। लेकिन सही कहा गया है कि केवल चाहने भर से सबकुछ नहीं मिल जाता है। इसके लिए व्यक्ति को ख़ूब मेहनत करनी पड़ती है। जो लोग जी-जान से मेहनत करते हैं, वह जीवन में ख़ूब पैसा कमाते हैं। हालाँकि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो जी-जान से मेहनत करने के बाद भी जीवनभर ग़रीबी में रहते हैं। ऐसे लोगों को अगर ख़ूब सारा धन मिल जाए तो सोचिए क्या होगा।
जी हाँ यह मज़ाक़ की बात नहीं है। किसी को भी बहुत सारा धन मिल सकता है। लेकिन उसके लिए बस आपको इस एक पक्षी के ऊपर अपनी नज़र रखनी होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि भला किसी पक्षी के ऊपर नज़र रखकर कोई कैसे करोड़पति बन सकता है? लेकिन जब आप इस पक्षी के बारे में सबकुछ जानेंगे तो शायद आपको भी यक़ीन हो जाएगा कि जो हम कह रहे हैं, वह सही है। इस पक्षी के ऊपर नज़र रखकर आप मिनटों में करोड़पति बन सकते हैं। तो क्या आप तैयार हैं एक मिनट में करोड़पति बनने के लिए?
इस पक्षी की ख़ूबियाँ जानकार हो जाएँगे हैरान:इस दुनिया में कई अद्भुत चीज़ें हैं। प्रकृति की रचनाओं में सबसे ख़ूबसूरत रचना जीवन है। प्रकृति ने पशु-पक्षियों और इंसानों के रूप में इस पृथ्वी पर जीवन दिया है। पक्षियों की कई प्रजातियाँ पूरी दुनिया में फैली हुई हैं। इनमें से कई पक्षियाँ इतनी ख़ूबसूरत और इतनी विचित्र होती हैं, कि इसके बारे में जानकार आपके होश उड़ सकते हैं इन्ही में से एक सबसे विचित्र पक्षी है टिटहरी। आपको बता दें यह पक्षी दिखने में भले ही बहुत छोटी होती है, लेकिन इसकी ख़ूबियों के बारे में जानकार आप हैरान हो जाएँगे।
टिटहरी पारस पत्थर से तोड़ती है अपने अंडे:ऐसा कहा जाता है कि टिटहरी जिस दिन पेड़ पर रहने लगेगी, उस दिन धरती पर भूकम्प आ जाएगा। टिटहरी कभी भी पेड़ पर अपना घोसला नहीं बनाती है। वह ज़मीन पर ही अपने अंडे देती है। कोई दूसरा पक्षी जब भी अंडे देता है तो उसपर बैठकर उसे गर्म करता है और बाद में उसे तोड़कर बच्चों को इस दुनिया में लाता है। लेकिन टिटहरी ऐसा नहीं करती है। कहा जाता है कि टिटहरी ज़मीन पर अंडा देने के बाद उसे तोड़ने के लिए पारस पत्थर का इस्तेमाल करती है। पारस पत्थर के बारे में कहा जाता है कि अगर इसे लोहे से छुला दिया जाए तो वह सोना बन जाता है।
कई संत पारस पत्थर दे चुके हैं अपने भक्तों को:आपको बता दें पारस पत्थर एक रहस्यमयी पत्थर होता है, जो आसानी से नहीं मिलता है, लेकिन टिटहरी इस पत्थर को ढूँढ ही लेती है। यह बहुत ही क़ीमती पत्थर होता है जो बहुत ही दुर्लभ है। धार्मिक कहानियों में भी पारस पत्थर का ज़िक्र मिलता है। इसके अनुसार हिमालय के जंगलों में पारस मणि मिल जाती है। बस किसी व्यक्ति को उसकी पहचान करनी आती हो। हालाँकि आजतक यह किसी व्यक्ति को मिला नहीं है। कई कहानियों में यह भी ज़िक्र मिलता है कि कई संत पारस पत्थर लाकर अपने भक्तों को दे चुके हैं। पारस मणि हिमालय के आस-पास ही पायी जाती है।
You may also like
Stocks in News 17 October 2025: Waaree Energies, Infosys सहित इन 10 शेयरों पर आज रहेगी नजर
तंत्र-मंत्र किया फिर बेस्ट फ्रेंड ने जबरन बदलवा दिया जेंडर` 18 दिन तक… करता रहा ये गंदा काम
गलती से भी इन लोगों के मत छूना पैर बन` जाएंगे पाप के भागी हो जाएंगे बर्बाद
कीर्ती सुरेश का 33वां जन्मदिन: साउथ सिनेमा की चमकती सितारा
रमा एकादशी: जानें इस व्रत की पौराणिक कथा और इसके लाभ