10 lines on Bal Diwas in Hindi : हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन आयोजन पूरे देश में उत्साह और हर्ष के साथ होते हैं। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। यहां आपके लिए बाल दिवस से संबंधित 10 लाइनें बताई जा रही हैं। इन लाइनों को आप भाषण या निबंध राइटिंग में शामिल कर तारीफ और तालियां बटोर सकते हैं।
बाल दिवस पर 10 लाइनभारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। हर वर्ष इस दिन सभी बच्चे खुशी और उत्साह के साथ दिखते हैं। बाल दिवस पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस बताता है कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्यारे थे, इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। शायद ही आप जानते हों कि पहले देश में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद 14 नवंबर को बाल दिवस घोषित किया गया। नेहरू जी कहा करते थे कि आज के बच्चे ही कल का भारत बनाते हैं। बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों की देखभाल और शिक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इस दिन स्कूलों में डांस, खेल, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं होती हैं। बाल दिवस हमें सिखाता है कि हमेशा अपने अंदर के बच्चे को जीवित रखना चाहिए। 14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है? बाल दिवस 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन (जयंती) पर मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सम्मान में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के लिए समर्पित होता है। इस दिन कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
बाल दिवस पर 10 लाइन
You may also like

Raj Thackeray: राज ठाकरे के घर के बाहर अचानक पुलिस ने बढ़ाई गश्त, दोनों गेटों पर भी सुरक्षा कड़ी, वजह क्या?

स्लो स्पीड में आ रही कार रेड लाइट के पास... धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

दिल्ली में लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, पुलिस कमिश्नर ने मौतों की पुष्टि की

दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

अब AI बनाएगा आपकी शादी का कार्ड, इन प्रॉम्प्ट्स को कॉपी-पेस्ट करके तुरंत होगा रेडी




