Next Story
Newszop

हैदराबाद में पति बना हैवान, बीच रोड पर गर्भवती पत्नी को ईंटों से मारा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Send Push
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला पर उसके पति ने खुलेआम सीमेंट की ईंटों से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना सोमवार को हुई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो देखकर लोग बहुत गुस्सा हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम बशरथ (32) है और वह इंटीरियर डिजाइनर है। वहीं पीड़िता का नाम शबाना (22) है। वह कोलकाता की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात जनवरी 2023 में अजमेर दरगाह में हुई थी। वे एक ही ऑटो में मिले थे और दोनों को प्यार हो गया। बशरथ मई 2024 में शबाना के घर कोलकाता गया। दोनों ने अक्टूबर 2024 में कोलकाता में शादी कर ली। पहले भी पीटता था पतिशबाना इस साल हैदराबाद आ गई थी। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद दोनों के परिवार में कुछ समस्याएं होने लगीं। 29 मार्च को शबाना को कमजोरी और उल्टी की वजह से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि शबाना ने उनसे कहा था कि उसका पति उसे मारता-पीटता है। 1 अप्रैल को रात 10 बजे बशरथ अस्पताल उसे लेने आया। शबाना ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। शरीर पर ईंटों से हमलापुलिस के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। गुस्से में बशरथ ने शबाना को अस्पताल के बाहर सड़क पर खींचकर फेंक दिया। फिर उसने सीमेंट की दो ईंटों से उसके सीने और सिर पर 12-14 बार मारा। इसके बाद वह भाग गया। अस्पताल के कर्मचारी तुरंत शबाना के पास पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले गए। पुलिस ने आरोपी को 2 अप्रैल की रात को गिरफ्तार कर लिया। 3 अप्रैल को उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि शबाना बेहोश मिली थी और उसका इलाज चल रहा है।
Loving Newspoint? Download the app now