Next Story
Newszop

शरीर में भरने लगेगा जहर, तांबे के बर्तन में पानी पीते समय न करें एक गलती, बस पिएं इतने गिलास

Send Push
भारत में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने की परंपरा रही है। प्राचीन भारतीय ग्रंथों में तांबे के पानी के कई फायदे बताए गए हैं। तांबे का पानी पीने से दिल और दिमाग स्वस्थ रहते हैं, इम्यूनिटी मजबूत होती है और वजन कम करने, एंटी एजिंग और टैनिंग कम करने जैसे फायदे भी मिलते हैं।

फेमस वेलनेस कोच ल्यूक कोटिन्हो भी इस बात को मानते हैं। उनका कहना है कि तांबे के पानी से इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन बेहतर करने और एंटीऑक्सीडेंट जैसे फायदे हो सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि तांबे का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

उन्होंने बताया कि सही मात्रा में तांबे के बर्तन का पानी पीना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉपर पावरफुल है लेकिन हर पावरफुल चीज की तरह इसका भी सही मात्रा में इस्तेमाल करना जरूरी है। चलिए जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्यों।
कॉपर है बहुत पावरफुल image

ल्यूक कोटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया, कॉपर बहुत शक्तिशाली है, लेकिन हर शक्तिशाली चीज की तरह इसे भी सम्मान और संतुलन के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। बेशक इसके इस्तेमाल से इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम कर सकता है। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत को नुकसान दे सकता है।


तांबे के बर्तन में पानी पीने के है कुछ नुकसान भी​

कितनी मात्रा सही है? image

ल्यूक कोटिन्हो चेतावनी देते हैं कि हर चीज की एक सीमा होती है। ज्यादा तांबा शरीर में जमा हो सकता है और जहर जैसा असर कर सकता है। इससे पेट में जलन, मतली, पेट दर्द और जिंक के संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है, जो कि शरीर के घाव भरने और इम्युनिटी के लिए जरूरी है।


कॉपर के बर्तन में रखा कितना पानी पीना चाहिए image

उन्होंने कहा कि आपको दिनभर तांबे का पानी पीने या उसमें नींबू मिलाने या उसे गर्म करने की ज़रूरत नहीं है। एक या दो मग साधारण तापमान वाले तांबे के पानी का सेवन काफी है।


इस बात का रखें ध्यान image

उन्होंने बताया कि तांबे के पानी के फायदों को जानना जरूरी है, लेकिन इसे सही मात्रा में इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है। ज्यादा तांबा शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ध्यान में रखें और तांबे के पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करें। इससे आप पानी के फायदों का सुरक्षित रूप से आनंद ले सकते हैं।


तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे image

तांबे वाला पानी इम्युनिटी को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।तांबे के गुण पेट साफ रखने और पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। यह पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है।तांबा शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है, जिससे सूजन कम होती है और शरीर की सफाई होती है।तांबा दिल की सेहत को सुधारता है और दिमाग के सही तरीके से काम करने में मदद करता है।सही तरीके से पिया गया तांबे का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।तांबा शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की गुणवत्ता सुधरती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now