Next Story
Newszop

गर्मी में 10 डिग्री कम हो जाएगा तापमान, AC की नहीं पड़ेगी जरूरत, प्रशांत पाखी ने बताया चूना लगाने का सस्ता तरीका

Send Push
मई का महीना आने से पहले ही लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। अब पंखे या कूलर में गुजारा करना भी मुश्किल होता जा रहा है। एसी की जरूरत महसूस होने पर लोगों ने सर्विसिंग भी करा ली है। लेकिन हर कोई एसी अफोर्ड कर सके ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। पहली बात एसी महंगा आता है अगर खरीद भी लें तो हर महीने का बढ़ता बिजली बिल बजट पर असर डालता है। हालांकि अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, अगर आप एसी नहीं लगवा सकते तो घर को ठंडा रखने के लिए नेचुरल तरकीब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कटेंट क्रिएटर प्रशांत पाखी ने छत पर चूना लगाने का सही तरीका बताया है। उनका दावा है कि चूने की वजह से घर एसी की तरह ठंडा रहेगा। क्या-क्या लेना है20 लीटर पानी 15 किलो चूना 2 लीटर फेविकोल3 किलोग्राम वाइट सीमेंट 4 लीटर जिंक ऑक्साइड सबसे पहले चूना गलाएं जब भी आपको प्रशांत पाखी की तरकीब अपनानी है, तो उसकी एक रात पहले ही चूने को गलाना होगा। इसके लिए एक बड़े बर्तन में 20 लीटर पानी डालने के बाद 15 किलोग्राम चूना मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद ऐसा ही छोड़ दें। रात भर में चूना पानी में पूरी तरह से मिल जाएगा। ध्यान रहे कि चूने में सीधा हाथ डालने की जगह सेफ्टी के लिए गलव्स पहनें। इस तरह करें इस्तेमाल चूना जब गल जाए तो इसमें फेविकोल, वाइट सीमेंट और जिंक ऑक्साइ़ड को मिला दीजिए। अब अगर आपको गोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और मिला सकते हैं। घोल तैयार करने के बाद इसे छत पर डालते हुए ब्रश की मदद से फैला दें। इस तरह आपको पूरी छत पर यह घोल लगाना होगा। ऐसा करने से घर एसी के बिना भी ठंडा रहेगा। कैसे काम करता है चूना दरअसल चूना एक नेचुरल और सस्ता कूलेंट माना जाता है। सफेद रंग की वजह से यह सूरज की किरणों को परावर्तित करता है। और, जब आप छत पर चूने का लेप लगाते हैं तो यह गर्म नहीं होती है। जिसकी वजह से घर के अंदर का तापमान बाहर की अपेक्षा कम रहता है। कई मीडिया रिपोट्स में दावा है कि यह ट्रिक 10 डिग्री तक का तापमान कम करने के लिए काम आता है। वहीं थर्माकोल सीलिंग से आप 20 डिग्री तक तापमान कम कर सकते हैं। प्रशांत पाखी का आसान और सस्ता तरीका
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
Loving Newspoint? Download the app now