Next Story
Newszop

'ये है इंडिया की सबसे बेस्ट ट्रेन!' भारत आई विदेशी महिला ने किया वंदे भारत में सफर, शेयर किया 8 घंटे का रिव्यू

Send Push
इन दिनों सोशल मीडिया पर विदेशी टूरिस्ट के भारतीय रेलवे में सफर करने के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। जिनमें कई टूरिस्ट स्लीपर या एसी कोच की गंदगी की बुराई करते हुए नजर आते हैं।

इस बीच एक यूके की व्लॉगर का वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो इस ट्रेन में ट्रेवल करने का रिव्यू शेयर करते हुए नजर आती है।
वंदे भारत में पहली बार बैठी विदेशी image

यूके ट्रैवल व्लॉगर चार्ली ने हाल ही में मुंबई से गोवा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया और उसका एक वीडियो रिव्यू शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

चार्ली ने वंदे भारत के फर्स्ट-क्लास में ट्रैवल किया और इस ट्रेन को भारत के सबसे बेहतरीन ट्रेन एक्सपीरियंस में से एक बताया।

वो वीडियो में बताती है कि उन्होंने मडगांव तक जाने के लिए वंदे भारत से 8 घंटे का सफर तय किया। उन्होंने ट्रेन की फर्स्ट क्लास टिकट ली, जिसकी कीमत करीब 3 हजार 300 रुपये थी।


बताया अपना एक्सपीरियंस​चार्ली ने बताया कि उनके टिकट में नाश्ता, कॉफी, अखबार और एक गुलाब शामिल था। सीटें बहुत आरामदायक थीं और उनमें काफी जगह थी। साथ ही टॉयलेट भी काफी साफ-सुथरे थें।
​वीडियो को चार्ली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @burnessietravels से शेयर किया है। जिसपर अब तक 70 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
'ये है असली इंडिया' image

वीडियो पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं खुश हूं कि आपने भारत का सही चेहरा दिखाया।’ दूसरे ने लिखा, ‘इंडिया एक मिक्स मसाला है, यहां आपको सब मिलेगा।’

वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड एसी ट्रेन है, जिसे आराम, रफ्तार और मॉर्डन सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। ये ट्रेन भारत के बड़े शहरों को जोड़ती है और यात्रियों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देती है।

Loving Newspoint? Download the app now