अगली ख़बर
Newszop

कल का मौसम 28 सितंबर 2025: फिर होगी झमाझम बारिश... IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार का हाल

Send Push
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के तमाम राज्यों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण ओडिशा तट से टकराई डिप्रेशन प्रणाली अब दक्षिण ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में पहुंच चुकी है और अगले 24 घंटों में कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया में बदल सकती है। इसके असर से पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।



IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। महाराष्ट्र में 27 से 29 सितंबर के दौरान और गुजरात राज्य में 28 से 30 सितंबर के दौरान की संभावना है। अत्यंत भारी वर्षा उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में 28 और 29 सितंबर को, दक्षिण गुजरात क्षेत्र में 28 सितंबर को, सौराष्ट्र और कच्छ में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।



दो-तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने कहा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कोंकण और गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि आज इन स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों के लिए रेड अलर्ट की संभावना है। जानते हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम...







दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी रहेगी। मॉनसून लौट चुका है और अगले 2-3 दिन तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 27 से 30 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।



उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर लोगों को खूब परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 28 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान तापमान एक से दो डिग्री तक ऊपर रह सकता है।







बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना न के बराबर है। आज कुछ जगहों पर 30 से 40 किमोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में 2 से 3 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।



हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जिसमें हिमाचल शामिल) में सामान्य मौसमी गतिविधि, बड़े पैमाने पर भारी बारिश का अलर्ट नहीं। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्यत: शुष्क से आंशिक बादलों वाला रहने का अनुमान। ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें