Gemini Horoscope Today, 19 april 2025 : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से शुभ है। व्यापार में लाभ और मेहनत का फल मिलने के प्रबल आसार हैं। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में लाभ के आसार हैं। मेहनत का फल मिलेगा। नए मौके मिलेंगे, जिनकी मदद से आप मुनाफा कमाने में सफल होंगे। बाजार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी बदलने के प्रयास में जुटे जातकों को कोई लीड मिल सकती है, जो भविष्य में उन्हें फायदा दिला सकती है। 19 अप्रैल का लकी राशिफल आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। संपत्ति आदि के विवाद साथ बैठकर सुलझाने में सफल होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। करीबी मित्रों या रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आय में भी इजाफा होने के आसार हैं। आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि वाले आज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीया जलाएं।आज का वृषभ राशिफल
You may also like
गर्मियों में 10 मिनट में बच्चों के लिए बनाएं स्वादिष्ट गेहूं के आटे का पन्ना, नोट करें ये आसान रेसिपी
पत्रकारों के बच्चों के लिए खुशखबरी! भजनलाल सरकार देगी ये बड़ी सौगात, पहले जाने योजना की क्या है शर्तें ?
Rajasthan: आजमन के हित में आज से तीन दिनों तक ऐसा करेंगे सीएम भजनलाल शर्मा
सोसायटी के बाहर महिलाओं में झड़प, एक ने दूसरे के बाल पकड़कर की मारपीट
बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से अब तक 4 लोगों की मौत 18 लोग बचाए गए