आगरा: यूपी के आगरा में ताजमहल सुरक्षा पुलिस ने बुधवार को मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश की। ताजमहल घूमने आए महाराष्ट्र के नागपुर निवासी पर्यटक संजय कुमार की तीन वर्षीय बेटी कशिश भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। मात्र 30 मिनट में पुलिस ने बच्ची को खोजकर सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया।
जानकारी के अनुसार, परिवार ताजमहल का भ्रमण कर पश्चिमी गेट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान भीड़ में बच्ची माता-पिता से अलग हो गई और रोने लगी। बच्ची को रोते हुए देखकर पश्चिमी पार्किंग में बने गाइड सुविधा केंद्र पर मौजूद एक गाइड ने तुरंत क्विक रिस्पांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी थी।
आधे घंटे में ढूंढ निकाला
सूचना मिलते ही अमरूद टीला बैरियर और क्विक रिस्पांस टीम के जवानों ने अलग-अलग दिशाओं में तलाश शुरू की। आधे घंटे के भीतर पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को खोज निकाला और बच्ची को सकुशल सौंप दिया। बच्ची के मिलते ही उसकी मां बबीता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता संजय कुमार ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
कौन-कौन टीम में शामिल?
उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप सिंह, आरक्षी भानवेंद्र सिंह और महिला आरक्षी खुशबू ताज सुरक्षा पुलिस टीम में शामिल थे।

You may also like

Crypto Market Crash: क्रिप्टो मार्केट क्रैश... 24 घंटे में ₹28000000000000 का फटका, बिटकॉइन और इथेरियम समेत सब धड़ाम

लिमिटेड एडिशन... अभिषेक शर्मा के बैग के पीछे पड़ गए अर्शदीप और गिल, जमकर उड़ाया मजाक

बृजभूषण सिंह बाल-बाल बचे, मौसम बिगड़ने से हेलिकॉप्टर की खेत में लैंडिंग, बिहार से LIVE कर दी जानकारी

जो अच्छे लोग कमाए, वो साथ... अशोक पंडित ने सतीश शाह की पत्नी मधु संग शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- इनका ध्यान रखना

तुर्की शांति वार्ता विफल होने के बाद भारत ने थामा अफगानिस्तान का हाथ! पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी