नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। एशिया कप 2025 में भी भारत ने जितना हो सकता था, उतना पाकिस्तान का विरोध किया। पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया,   मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम ने भारत से मैच के दौरान गलत इशारे किए।   
   
मोहसिन नकवी ने अब तक भारत को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं सौंपी है। इन सब चीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों के बीच कितना तनाव है। हालांकि, इस सब के बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी फैंस भारत की महिला वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मना रहे हैं।
      
पाकिस्तानी फैंस ने गाया भारत का राष्ट्रगान
सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी फैन ने वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह अपने परिवार के साथ हैं। उस वीडियो में वह दिल पर हाथ रखकर पूरे जोश के साथ भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पास खड़ी बच्चियां और एक बुजुर्ग शख्स भी राष्ट्रगान गा रहा है। भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर पाकिस्तानी फैंस कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। वे इतने पर ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने केक भी काटा। इसकी वीडियो भी सामने आ रही है।
   
भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता महिला वर्ल्ड कप
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह खिताबी मुकाबला भारत ने 52 रन से अपने नाम कर लिया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 299 रन का टारगेट साउथ अफ्रीका को दिया था। साउथ अफ्रीका हालांकि 246 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

You may also like

Amitabh Bachchan Deal: अमिताभ बच्चन ने बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट, कमाया बंपर रिटर्न, कितने में हुई यह 'सुपर डील'?

नई Tata Sierra में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, पुराने मॉडल से इतनी अलग होगी SUV

सोनाक्षी-हुमा की 'डबल एक्सएल' के तीन साल पूरे, एक्ट्रेस ने इमोशनल क्लिप किया शेयर

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी ने ब्लैक ड्रेस में अदाओं से रोक दीं फैंस की सांसें

विश्व चैंपियन भारतीय टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत