नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी में धूम मचा रहे हैं। शुभमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद 129 रनों की पारी खेली। इंटरनेशनल क्रिकेट में शुभमन गिल का तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ये 19वां शतक था। इसके साथ ही शुभमन ने भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया।
दरअसल शुभमन गिल 26 साल उससे कम उम्र में शतक लगाने के मामले में सगवाग से आगे निकल गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 26 साल की उम्र तक कुल 17 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई थी। हालांकि, इस मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस उम्र तक 47 इंटरनेशनल शतक ठोक दिए थे। इसके अलावा विराट कोहली इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। विराट ने 26 साल की उम्र तक कुल 34 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई थी।
विराट कोहली की बराबरी में अब शुभमन
सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ही नहीं, शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड भी बराबरी कर ली है। दरअसल शुभमन ने इस साल टेस्ट में कप्तानी करते हुए 5 शतक लगा चुके हैं। इस तरह शुभमन एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर चुके हैं। टेस्ट कप्तानी में विराट कोहली ने भी दो बार एक कैलेंडर ईयर में पांच शतक लगाने का कारनामा किया था।
WTC में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
सहवाग और विराट कोहली के अलावा शुभमन ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी नहीं छोड़ा। दरअसल शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। शुभमन गिल ने WTC में 10वां शतक लगाया है। वहीं रोहित शर्मा के नाम WTC में कुल 9 शतक दर्ज हैं। इस तरह शुभमन ने एक झटके में तीन-तीन दिग्गजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

You may also like
SA-W vs BAN-W Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
Qualcomm CEO क्रिस्टियानो आर अमोन से मिले पीएम मोदी, भारत में AI और सेमीकंडक्टर ग्रोथ पर हुई चर्चा
Muhammad Yunus On Attack On Hindu Community: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों पर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बोला सफेद झूठ, भारत पर ही मढ़ दिया आरोप
गाजा से संघर्ष विराम के बाद छोड़े गए बंधकों से इजरायल में मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, संसद में देंगे भाषण
IND vs WI 2nd Test: कुलदीप यादव का कहर, पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने की दहलीज पर वेस्टइंडीज