मेष राशि के लिए कल 5 मई का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि वालों के कार्यों में कल सोमवार को दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कल मेष राशि के पंचम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, ऐसे में क्रिएटिव काम करने वालों को विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। कल आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। कारोबार में भी आप अपने विवेक के दम पर प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। विरोधी आप से उलझने में संकोच करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए कल का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी वाक्पटुता के दम पर उच्च अधिकारियों का फेवर लेने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से कल का दिन उम्मीद से बेहतर रहने वाला है। कल आप अपने पार्टनर के बारे में परिवार को बता सकते हैं। संतान का सुख मिलने के भी आसार हैं। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा।
मेष राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल अक्षत मिलाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। और 108 बार ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
कल 5 मई का दिन वृषभ राशि के लिए कैसा
कल सोमवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मुनाफे को दोगुना करने का दिन है। कल वृषभ राशि में गुरु लग्न में और चंद्रमा राशि से चतुर्थ भाव में है। ऐसे में कारोबार और करियर में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके स्पष्ट विचार और निर्भीक रवैया उच्च अधिकारियों को पसंद आएगा। कारोबार में लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का कल समाधान मिल सकता है। कल सामाजिक और राजनीतिक जीवन से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ के मौके प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही मेडिकल, कंसल्टेशन, होटल आदि से जुड़े जातक भी कल कामयाबी के शिखर की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा। घर परिवार में संतुलन बना रहेगा। आप भावनात्मक रूप से भी परिवार का सहयोग करेंगे, इससे आपके प्रति मान-सम्मान और बढ़ जाएगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। जीवनसाथी के मन की बात बिना कहे ही समझ लेंगे।
वृषभ राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल वृषभ राशि के जातक दूध, दही, घी और गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें और जरूरतमंदों को चावल का दान करें।
सिंह राशि के लिए कल 5 मई का दिन कैसा रहेगा

सिंह राशि के लिए कल का दिन अति शुभ रहने वाला है। कल सिंह राशि के लग्न यानी पहले भाव में चंद्रमा और गुरु का शुभ प्रभाव रहेगा। ऐसे में कल आपको लाभ कमाने के नए मौके प्राप्त होंगे। रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए कल का दिन अधिक लाभ कमाने का दिन है। कल आप अपनी सुख सुविधाओं में इजाफा करेंगे। इससे आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। कारोबार में लंबे समय से कुछ धन फंसा था तो आज उसके वापस मिलने के आसार हैं। नौकरी में परिवर्तन करने के प्रयास कर रहे जातकों को कल खुशखबरी मिल सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। अगर घर पर किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह खत्म होगा। आप कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। करीबी मित्रों के साथ मस्तीभरा समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्य के आयोजन की योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग पर सफेद चंदन से ऊं की आकृति बनाएं और 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
तुला राशि के लिए कल 5 मई का दिन कैसा रहेगा

तुला राशि के जातकों के संचित धन में कल सोमवार को बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कल तुला के 11वें भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। इससे कल आपको जबरदस्त तरीके से आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक मामलों में आप अपने विवेक का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे। कल आपको कार्यक्षेत्र में बड़े भाइयों या भाई समान किसी का सहयोग मिल सकता है। आपकी कोई लंबित इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक रूप से कल आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होने का योग बन रहा है। खास बात यह है कि आपको कल आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। मेहनत का लाभ मिलेगा। ट्रेडिंग, मार्केटिंग, इवेंट प्लानिंग आदि के कार्यों से जुड़े जातकों को कल विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। आप बाहर रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
तुला राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही शिवाष्टक का पाठ भी करें।
kumbh
You may also like
गुणवत्तापूर्ण और बेहतर सड़क निर्माण प्राथमिकता:नितिन नवीन
राजगीर खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ
चैलाहां के विवेक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,दो गिरफ्तार
उत्तराखंड में मौसम का नया रंग: इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
बिजली बिल में बड़ी राहत: उत्तराखंड में सस्ती हुई बिजली, हर घर में होगी बचत