Top News
Next Story
Newszop

आज का मकर राशिफल 25 अक्टूबर 2024 : काम सुचारु रूप से चलता रहेगा, पारिवारिक दायित्वों को पूरा करेंगे

Send Push
Capricorn Horoscope Today, 25 October 2024:आज मकर राशि का करियर : मकर राशि वाले कारोबारी, नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है। काम धंधे के समय व्यापार में ग्राहकी चहल पहल रहेगी, जिससे बिक्री में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धातु और लोहे से संबंधित सेक्टर में अच्छा कारोबार देखने को मिलेगा और कारोबारी भी अच्छा मुनाफा वसूली करते देखे जाएंगे। आज आप भविष्य की योजनाओं के लिए कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। भूमि प्रॉपर्टी संबंधी किसी सौदे को लेकर चर्चा फाइनल हो सकती है लेकिन सतर्कता बरतें, कोई धोखा भी हो सकता है। इस राशि के नौकरी करने वालों का काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। आज मकर राशि का पारिवारिक जीवन : पारिवारिक जीवन की बात करें तो मकर राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। पति पत्नी के मध्य आपसी संबंधों में एक दूसरे के लिए प्रेम और परवाह दिखेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के कारण आप स्वयं से संतुष्ट महसूस करेंगे। पिता को कोई रोग परेशान कर रहा है तो आज उनकी पीड़ा कम होगी। संतान को अच्छा कार्य करता देख मन में प्रसन्नता होगी और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। शाम को धर्म आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य के कार्यों में समय बीतेगा। आज मकर राशि का स्वास्थ्य : मकर राशि वालों को आज अपच या कब्ज या कोई अन्य पेट संबंधी विकार आदि की परेशानी हो सकती है। ज्यादा तेल मसाले और बाहर के भोजन से बचें। आज मकर राशि के उपाय : धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। साथ ही कमलगट्टे की माला से 108 बार ' ॐ श्रीं श्री ये नम:' मंत्र का जप करें।
Loving Newspoint? Download the app now