हरियाणा कैडर के एडीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने अपने घर के बेसमेंट में खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह घटना तब हुई जब उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान में एक आधिकारिक दौरे पर थीं। बेटी ने जब पिता को बेसमेंट में मृत पाया और पास में रिवॉल्वर देखी, तो उसने तुरंत पुलिस को खबर दी। बेसमेंट की साउंडप्रूफ होने की वजह से गोली की आवाज बाहर किसी को सुनाई नहीं दी।
वाई पूरन कुमार, जो हरियाणा पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके थे, फिलहाल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो खुद भी एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, मुख्यमंत्री के साथ जापान में थीं। घर पर उस समय कोई और नहीं था। बेटी ने जब काफी देर तक पिता को नीचे नहीं देखा तो वह बेसमेंट में गईं। वहां का मंजर देखकर वह सन्न रह गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना हरियाणा पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

You may also like
IPPB Vacancy 2025: इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने निकाली 348 वैकेंसी, नौकरी लगते ही मिलेगी इतनी सैलरी
रायपुर में स्टाॅफ नर्स की खून से सनी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
अगले साल तक नो-पावरकट राज्य बन जाएगा पंजाब, केजरीवाल ने 'रोशन पंजाब' परियोजना का किया शुभारंभ
दिग्विजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से की मुलाकात, बंद कमरे में 45 मिनट तक हुई चर्चा, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष क्यों कह रहे हैं की कांग्रेस को चटा देंगे धूल? जाने क्या हैं पूरा मामला