नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के चुनावों को लेकर कई दिनों से अनिश्चितता और रुकावटें चल रही थीं। अब खबर है कि अध्यक्ष पद के लिए बहस बुधवार को होगी। शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा को लेकर चिंताएं और चुनाव प्रक्रिया में देरी के बाद यह घोषणा हुई है। केंद्रीय पैनल के पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए 13 छात्र, उपाध्यक्ष के लिए 5, महासचिव के लिए 6 और संयुक्त सचिव के लिए 5 छात्र मैदान में हैं। JNUSU चुनाव में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। पहले चुनाव की तारीख तय नहीं हो पा रही थी, फिर सुरक्षा को लेकर चिंताएं थीं। अब जाकर चुनाव की तारीख तय हुई है।
- यूनाइटेड लेफ्ट गठबंधन के तहत, AISA और DSF ने मिलकर उम्मीदवार उतारे हैं। नीतीश कुमार अध्यक्ष पद के लिए, मनीषा उपाध्यक्ष के लिए, मुन्तेहा फातिमा महासचिव के लिए और नरेश कुमार संयुक्त सचिव के लिए चुनाव लड़ेंगे।
- एक और गठबंधन है, लेफ्ट-अंबेडकरवादी यूनिटी पैनल। इसमें SFI, AISF, BAPSA और PSA शामिल हैं। उन्होंने चौधरी तैयबा अहमद (SFI) को अध्यक्ष पद के लिए, संतोष कुमार (AISF) को उपाध्यक्ष पद के लिए, रामनिवास गुर्जर (BAPSA) को महासचिव पद के लिए और निगम कुमारी (PSA) को संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।
- ABVP ने शिखा स्वराज को अध्यक्ष पद के लिए, नीतू गौतम को उपाध्यक्ष पद के लिए, कुणाल राय को महासचिव पद के लिए और वैभव मीणा को संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में उतारा है।
You may also like
23 अप्रैल, Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL जगत से
शादी से पहले दुल्हन का हुआ एक्सीडेंट, दूल्हे ने नहीं मानी हार. गोद में उठाकर लिए 7 फेरे – Video ♩
इंसानियत शर्मसार! केरल में खिलाड़ी के साथ दो साल में कोच समेत 60 लोगों ने किया रेप ♩
झगड़ा करके मायके चली गई पत्नी तो बौखलाया पति, रात में शराब पीकर पहुंचा घर और सगी बेटी से बना लिया संबंध ♩
Robert Vadra's Strange Statement On Pahalgam Attack : अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना, पीएम को संदेश…पहलगाम हमले को लेकर ये क्या बोल गए राबर्ट वाड्रा