अगली ख़बर
Newszop

मकर राशिफल 12 नवंबर 2025 : दांपत्य जीवन रहेगा मधुर, पार्टनरशिप में किए कार्यों से मिलेगा लाभ

Send Push
Capricorn Horoscope 12 November 2025 : मकर राशि वालों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं। लेकिन बड़ा फैसला लेने से पहले सभी की सहमति जरूर लें। व्यवसाय के क्षेत्र में पार्टनरशिप में किए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पार्ट टाइम जॉब के लिए भी समय निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कई सारे काम एक साथ करने पड़ सकते हैं। इसी के चलते थोड़ी उलझन रहेगी। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। आइए विस्तार से जानें आज का मकर राशिफल...

आज मकर राशिवालों का करियर राशिफल : व्यवसाय के क्षेत्र में पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय निकाल सकते हैं। इस समय आपके लिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में कई काम एक साथ करने पड़ सकते हैं। इसी के चलते थोड़ी उलझन भी बढ़ेगी। व्यापार के मामले में आपको मुनाफा मिल सकता है।

आज मकर राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कामों के लिए आप खरीदारी करने भी जा सकते हैं। परिवार में अपनी संतान के भविष्य को लेकर आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले सभी की सहमति लेना बेहतर होगा।

आज मकर राशिवालों की सेहत का हाल : शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। ऐसे में कुछ देर आराम जरूर करें।

आज मकर राशिवालों के लिए उपाय : किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को हरे रंग के वस्त्र दान करें।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें