अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के सुनगढ़ गांव में जश्न का माहौल था। नाच-गाने ने माहौल को अलग ही रंग दे दिया था। गांव के लोग खुशी से झूम रहे थे। इस सेलिब्रेशन का मुख्य केंद्र एक भैंस था। दरअसल, भैंस की जन्मदिन के मौके पर गांव में वृहद आयोजन किया गया। केक कटिंग हुई। केक भैंसे के मुंह पर भी लगाया गया। इस मौके पर गांव के लोगों को भोज दिया गया। नाच-गाने की भरपूर व्यवस्था की गई थी। इसे देखने वाले लोग हैरान रह गए। गांव के इस जलसे को असाधारण पशु प्रेम के नमूने के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस घटना ने सुनगढ़ गांव को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
क्या है पूरा मामला?अमरोहा जिले के बछरायूं के सुनगढ़ गांव में भैंसे का दूसरा जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर भैंस फूलों से सजा दिखा। वहीं, डीजे की थाप पर ग्रामीण नाचते दिखे। मेहमानों के बीच सेल्फी की धूम मची रही। भैंस का दूसरा जन्मदिन पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। क्षेत्र के गांव सुनगढ़ निवासी इसरार ने गुरुवार को अपने भैंसे शेरा का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दावत दी गई थी।
सजा-धजा दिखा शेखाशेरा को उसके दूसरे जन्मदिन के मौके पर रंगीन कपड़ों और फूलों की मालाओं से सजाया गया था। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाकर मेहमानों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने शेरा के साथ फोटो खिंचाई और सेल्फी ली। देर शाम तक गीत संगीत और नाच-गाने का दौर चलता रहा।
पहले जन्मदिन पर भी आयोजनइसरार ने कहा कि शेरा हमारे परिवार का सदस्य है। पिछले साल उसके पहले जन्मदिन के मौके पर पूरे गांव को पार्टी दी गई थी। एक बार फिर भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में भैंसे शेरा के जन्मदिन की धूम और चर्चा दोनों खूब हो रही है।

You may also like

Mumbai Local Train Accident: मुंब्रा हादसे में FIR के बाद फिर RPF–GRP में टकराव, जानें क्या है वजह

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में टूट जाएगा सीजफायर? तुर्की में चल रही शांति वार्ता अटकी, जानें कैसे बिगड़ी बात

तलाक की खबरों के बीच अस्पताल में भर्ती हुई माही विज, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

मेरे पास शेयर करने के लिए... अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के संदर्भ ने विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

कबतक बचेगा एशिया कप का चोर मोहसिन नकवी... ICC का बड़ा फैसला, ऐसे मिलेगी टीम इंडिया को ट्रॉफी