Next Story
Newszop

मजबूत हड्डियों-दिमाग की ताकत बढ़ाने के लिए, क्या अखरोट का सेवन सही तरीके से कर रहे हैं, डॉ ने बताया सही तरीका

Send Push
​अखरोट एक बहुत हेल्दी स्नैक माना जाता है। इसे खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अखरोट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाव करता है। इससे शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। हार्ट और गट हेल्थ के अलावा अखरोट ब्रेन के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट को कैसा और कब चाहिए।
डॉ मंजरी चंद्रा, कंसलटेंट क्लिनिकल एंड फंक्शनल न्यूट्रिशन, मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम के मुताबिक ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि अखरोट खाने का भी एक सही तरीका होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अखरोट को भोजन से पहले खाना चाहिए। वॉलनट यानी अखरोट खाने से ना सिर्फ दिल, दिमाग और आंतों को फायदा होता है बल्कि शरीर के दूसरे हिस्सों को भी फायदा होता है।
ऐसे में अगर आप इसे सही मात्रा में भिगोकर खा रहे हैं तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी और दिमाग भी तेज होगा। आइए जानते हैं भोजन से पहले अखरोट खाने के क्या फायदे होते हैं। (Photo credit):iStock
स्नैक से कई ज्यादा है अखरोट image

अखरोट एक नॉर्मल स्नैक से कई ज्यादा है। इससे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं जो हमारी ब्रेन हेल्थ और स्लिप क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। ब्रेन के लिए अखरोट इसलिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें वह न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो मेमोरी फंक्शन और ब्रेन ऑपरेशन को बढ़ाने के साथ नींद से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करते हैं।


ब्रेन हेल्थ के लिए है फायदेमंद? image

ब्रेन को अखरोट से सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम ब्रेन को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्रेन सेल्स के फंक्शन को बेहतर बनाकर इन्फ्लेमेशन को कम करने जैसे जरूरी काम करता है। वहीं मैग्नीशियम से नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है जो नॉर्मल स्लिप पैटर्न को भी बढ़ावा देता है।


वजन घटाने में मिलेगी मदद image

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या फिर आपको हेल्दी वेट मेंटेन करना है तो आप अपनी डाइट में अखरोट शामिल कर सकते हैं। अखरोट खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और इससे अनहेल्दी चीजों की क्रेविंग भी कम होती है। ऐसे में इस से ओवरईटिंग से भी बचाव होता है।


मजबूत हड्डियों के लिए खाएं अखरोट image

अखरोट का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें पाया जाने वाला कॉपर हड्डियों के निर्माण में मदद करता है। अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट्स जॉइंट्स में लचीलापन बनाएं रखने में सहायक होते हैं।


भोजन से पहले अखरोट का सेवन image

एक्सपर्ट्स के अनुसार भोजन से पहले अखरोट खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और यह बॉडी को न्यूट्रिएंट्स अब्जॉर्ब करने के लिए और अच्छी तरह से तैयार करता है। अखरोट डाइजेस्टिव एंजाइम के उत्पादन को बढ़ावा देता है जो खाने को बेहतर तरीके से तोड़ते हैं और गट हेल्थ में सुधार लाते हैं। भोजन से पहले अखरोट खाने से खाने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। इससे पोर्शन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और आपका पेट अधिक भरा हुआ महसूस होता है। अखरोट में मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट्स ब्लड शुगर के लेवल नॉर्मल रखते हैं।


कितनी मात्रा में खाएं अखरोट? image

अखरोट का सेवन अगर हम भोजन से पहले कर रहे हैं तो आपको इसकी मात्रा का भी ध्यान रखना होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना 5 से 8 अखरोट खाना फायदेमंद होता है। पानी में भिगोकर अखरोट खाने से यह बॉडी में तेजी से अब्जॉर्ब होते हैं। वहीं रोस्ट किए हुए अखरोट में पोषण की कमी हो जाती है। ऐसे में इसे भिगोकर खाना ज्यादा हेल्दी ऑप्शन होता है। आप चाहें तो भीगे हुए अखरोट शाम को भी स्नैक के रूप में खा सकते हैं।



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें । एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।

Loving Newspoint? Download the app now