अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। हालांकि अगले 48 घंटे तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इटावा में सबसे कम 8.9℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है। दिन का मौसम अभी ऐसा ही बना रह सकता है।
11 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। 12 और 13 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में 12 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना है। 14, 15 और 16 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
वहीं मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही ठंड का असर जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक शीत लहर (Marginal Cold Wave) की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में हुए हिमपात से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर आ रही हैं। इन हवाओं के साथ आसमान साफ रहने से विकिरणीय शीतलन (Radiational Cooling) बढ़ गया है।
साथ ही मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात (Anticyclone) से ठंडी हवाओं का अधोगमन भी तापमान गिराने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। इन सभी कारणों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुँच गया है। अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में तापमान में क्रमिक मौसमी गिरावट जारी रहेगी। लेकिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहेगा।
जबकि कुछ स्थानों पर यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है। यही कारण है कि देर रात और सुबह के समय आंशिक शीत लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से ठंड का असर कुछ हद तक कम हो जाएगा। बावजूद इसके प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे बने रहने का अनुमान है।

You may also like

सुबह दिल्ली में एंट्री, शाम में ब्लास्ट... बदरपुर से लाल किले तक कैसे पहुंची धमाके वाली कार, जानें टाइमिंग

Neetishastra : कैसे मनुष्य अपनी संगति, संस्कार और संकल्प से बनाता अथवा बिगाड़ता है अपना भाग्य

धर्मेंद्र ने भोजपुरी सिनेमा में भी काट दिया था गदर, बने थे पवन सिंह के पिता, पावर स्टार उन्हें मानते हैं 'भगवान'

हरियाणा से रची गई दिल्ली ब्लास्ट की साजिश! फरीदाबाद में फिर मिला विस्फोटक, पुलिस ने दो युवकों हिरासत में लिया

कम होगा भारत पर लगाया गया टैरिफ! Donald Trump ने अब दे दिए हैं इस बात के संकेत