अगली ख़बर
Newszop

देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे एकनाथ शिंदे, पीएम से की मुलाकात कर क्या बताया

Send Push
मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद अचानक ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली कूच कर गए। वहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में पार्टी की ओर से बताया जा रहा है कि हर साल दिवाली के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जाते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। उनके दिल्ली दौरे पर कांग्रेस ने चुटकी ली कि वे अपनी पार्टी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री की दरबार में गुहार लगाने गए हैं।


बता दें कि गत दिनों मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव से लेकर महाराष्ट्र की राजनीति पर कई सारे बयान दिए थे जिसमें एक यह भी था कि वे 2029 तक महाराष्ट्र में रहेंगे। आगामी चुनावों को लेकर गठबंधन के बारे में भी मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कई निकायों में बीजेपी अकेले लड़ेगी और कई जगह पर फ्रेंडली फाइट होगी। उनके बयान से सहयोगी खेमे में बेचैनी फैल गई। खासकर, शिंदे सेना में। इसके बाद उपमुख्यमंत्री शिंदे अचानक ही दिल्ली चले गए। बताया जाता है कि वहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर डीसीएम शिंदे की ओर से बयान जारी किया गया गया कि शिंदे ने प्रधानमंत्री को दीपावली और नव वर्ष की बधाई दी। राज्य के विकास को लेकर चर्चा की। डीसीएम शिंदे ने प्रधानमंत्री को शॉल, गुलदस्ता और जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की प्रतिमा भेंट में दी। दोनों के बीच केंद्र और प्रदेश के कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।



एनडीए और महायुति का गठबंधन विचारधारा और विकास का संगम:
शिंद
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए और महायुति का गठबंधन विचारधारा और विकास का संगम है। प्रधानमंत्री मोदी निरंतर विकास और राष्ट्रहित के मार्गदर्शक हैं। हम सभी को एकजुट होकर देश और राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए। स्थानीय निकाय के चुनाव पर शिंदे ने कहा कि ये चुनाव जमीनी स्तर के होते हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को संयम और अनुशासन रखना चाहिए। अंतिम निर्णय वरिष्ठ नेतृत्व का होगा, और सभी को उसे स्वीकार करना होगा। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए को बहुमत से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई, ठाणे और एमएमआरडीए क्षेत्र में बिहारियों से लगातार संवाद चल रहा है। सातारा में महिला डॉक्टर पर अत्याचार की घटना को लेकर शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।



पार्टी बचाने दिल्ली गए हैं शिंदे: कांग्रेस

डीसीएम शिंदे के दिल्ली दौरे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी है जो अपने ही सहयोगी को खा जाती है। पहले इसने विपक्षी दलों को निगल लिया, अब अपने सहयोगी दलों को खाने निकली है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में बीजेपी अपने सहयोगियों शिंदे सेना और अजित पवार की एनसीपी को अकेले लड़ने पर मजबूर करेगी ताकि उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म किया जा सके। यह बात समझ में आने के बाद ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली दौड़े हैं, ताकि अपनी पार्टी और खुद को बचा सकें।



न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें