भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ ने वीमेंस वर्ल्ड कप में धमाल मचाया है। उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। क्रांति ने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। गरीबी से लड़ते हुए क्रांति गौड़ ने यह मुकाम हासिल की है। क्रांति गौड़ की सफलता पर सीएम मोहन यादव ने इनाम की घोषणा की है।
एक करोड़ रुपए देगी मोहन सरकारवहीं, सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि कल क्रिकेट में बेटियों ने धमाल मचा दिया। विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम में मध्यप्रदेश की बेटी एवं प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹1 करोड़ देने की घोषणा करते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर है परिवारक्रांति गौड़ का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आज भी उनका परिवार दो कमरे के घर में रहता है। वह भी सरकारी मकान है। क्रांति पांच-भाई बहन है। वह सबसे छोटी है। गरीबी की वजह से आठवीं में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद क्रिकेट के क्षेत्र में करियर बना रही थी।
लड़कों के साथ खेलती थी क्रिकेटदरअसल, क्रांति गौड़ आठ साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही है। वह शुरुआत में घर के बाहर लड़कों के साथ टेनिस बॉल से खेलती थी। वह तमाम तानों के बावजूद संघर्ष को जारी रखी है। आज क्रांति के चैंपियन बनने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। परिवार और गांव के लोग आधी रात तक टीवी से चिपके हुए थे।

You may also like

क्या दिल्ली के स्कूलों में होगी ऑनलाइन क्लास? अभिभावक संघ ने सरकार से कर दी ये डिमांड, जानें पूरा मामला

2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद Jonathan Trott छोड़ेंगे अफगानिस्तान की कोचिंग, ACB ने किया बड़ा ऐलान

डुबाने की चाल चल रहे प्रधानमंत्री, अपने किसी 'चेले' को बना देंगे सीएम... नीतीश की इतनी चिंता क्यों कर रहे खरगे?

क्या है समाधान योजना और किसे मिलेगा लाभ? बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, 100 फीसदी माफ होगा सरचार्ज

येˈ हैं 80 साल के पत्थर वाले बाबा, एक दिन में चट कर जाते हैं 250 ग्राम पत्थर﹒