पणजी: उत्तरी गोवा में आवारा कुत्तों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला करके उसे मार डाला। यह जानकारी गोवा पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह पोंडा कस्बे के दुर्गाभट्ट वार्ड में हुई। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम से गुजारिश की है। कैसे हुई अनहोनी?पुलिस के अनुसार, 18 महीने की अनाबिया शेख अपने एक रिश्तेदार के घर के बाहर खेल रही थी। तभी चार से पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बच्ची खून से लथपथ हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची को पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर प्रमुख ने क्या कहा?पोंडा नगर परिषद के अध्यक्ष आनंद नाइक ने पत्रकारों से कहा कि नगर निकाय आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमने आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए एक शेल्टर होम का प्रस्ताव रखा है। यूपी के फर्रुखाबाद में ऐसी घटनाउत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी इसी तरह की दुखद घटना हुई। यहां आवारा कुत्तों ने एक पांच महीने के बच्चे को मार डाला। यह घटना सोमवार की शाम को हुई। बच्चा एक खाट पर सो रहा था और उसकी मां खाना बना रही थी। तभी दो कुत्तों ने बच्चे को गर्दन से पकड़ लिया और उसे खाट से खींच लिया। बच्चे की चीख सुनकर मां तुरंत दौड़ी और एक छड़ी से कुत्तों को भगा दिया। बच्चे को उसकी पीठ पर 50 से ज्यादा चोटें आई थीं। उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
You may also like
दलित बच्ची की चीख न सुनाई पड़े, इसलिए मुँह में कपड़ा ठूँस देता था फैजल, दाँतों से…..लडकियों के साथ ऐसा वहशीपना… कलेजा चीर देता है ⑅
कोचिंग सेंटर में प्यार फिर लिवइन में लिये मजे.. अब फ्रिज में खत्म हो गई कहानी ⑅
Samsung Galaxy M35 5G पर ₹3000 की भारी छूट, 8GB RAM और 50MP कैमरा का धमाका ऑफर
एक तिहाई डिजिटल भुगतान क्रेडिट कार्ड और EMI के जरिए हो रहे हैं, यहां UPI का दबदबा
राजौरी के कालाकोट में भारी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से संपत्ति को नुकसान