नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एयरपोर्ट से प्रतिबंधित सिगरेट लाकर दिल्ली में बेच रहे थे। आरोपी प्रवीन सहगल (37) और मुकेश खतरेजा (48) के पास से 66 हजार से ज्यादा सिगरेट बरामद हुई हैं। पुलिस सूत्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कोटपा के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, क्राइम ब्रांच के एंटी गैंग स्क्वाड को कल देर रात सूचना मिली थी कि दो लोग एयरपोर्ट से प्रतिबंधित सिगरेट लाकर प्रह्लादपुर में बेच रहे हैं। आज रात भी वो एयरपोर्ट से भारी मात्रा में सिगरेट लेकर आएंगे और सप्लाई करने जाएंगे। सूचना के बारे में आला अधिकारियों को बताया गया, जिसके बाद रेड के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम रात करीब 11:30 बजे प्रह्लादपुर के लिए रवाना हुई।
बस स्टॉप के पास ट्रैप लगायाकरीब 12 बजे प्रह्लादपुर बस स्टॉप के पास पहुंचकर ट्रैप लगाया। करीब एक घंटे बाद मुखबिर ने बस स्टैंड के पास आए दो लोगों की ओर इशारा करके बताया कि यही वो दोनों लोग हैं, जो सिगरेट सप्लाई कर रहे हैं। दोनों के पास दो-दो बैग भी रखे थे। पुलिस टीम ने दोनों को घेरकर दबोच लिया। प्रवीन के पास रखे दोनों बैग से 31,600 सिगरेट बरामद हुईं, जबकि मुकेश के बैग से 34,800 सिगरेट बरामद हुईं। किसी भी सिगरेट के पैकेट पर या डिब्बे पर भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली चेतावनी नहीं छपी थी। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से ही यहां सिगरेट सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने सिगरेट सैंपल भी टेस्ट के लिए भेजे हैं। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कौन लोग उनसे ये सिगरेट खरीदने वाले थे।
शराब-सिगरेट नहीं देने पर दो को मारे चाकू, घायलएक अन्य वारदात में नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में महज शराब व सिगरेट लाकर देने से मना करने पर दो लोगों को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। घायल शिवम उर्फ गौतम और हरीश उर्फ हरवंश का अस्पताल में इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी का कहना था कि आदर्श नगर पुलिस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, 24/25 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे आदर्श नगर पुलिस को चाकूबाजी की दो घटनाओं के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल शिवम और हरीश को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि कुछ देर बाद दोनों को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। आज सुबह खबर लिखे जाने तक दोनों की हालत स्थिर बनी हुई थी। जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों को चाकू मारने वाला कन्हैया है। उसी ने दोनों से शराब और सिगरेट लाने के लिए कहा था, मगर दोनों ने ही उसे साफ मना कर दिया था। इस पर आरोपी ने उन्हें चाकू से गोद दिया। आरोपी के साथ उसका एक साथी भी था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों घायल शादी नगर इलाके के रहने वाले हैं।

You may also like

अरुण अमित तिग्गा को मिला बेस्ट पीएचडी अवार्ड

एसपी उत्तरी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

'वॉयस थ्रू द लेंस' प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र की कहानियों की हुई प्रदर्शनी, संगीता मेधी की फिल्म सर्वश्रेष्ठ चुनी गई

झाड़फूंक के चक्कर में अधेड़ की हत्या, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अवधारणा का पर्याय बना मनासा का सांदीपनि विद्यालय