अगली ख़बर
Newszop

मथुरा में कृष्णानगर और वृंदावन का इस्कॉन रोड सबसे महंगा... सर्किल रेट को लेकर प्रशासन की तैयारी जानिए

Send Push
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला प्रशासन में सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की तैयारी शुरू कर दी है। सर्किल रेट में वृद्धि से जमीन के दाम बढ़ जाएंगे। इससे सरकारी योजना के लिए अधिग्रहण की जाने वाली जमीन को लेकर किसानों को फायदा होगा। सर्किल रेट को बाजार मूल्य के समतुल्य करने की योजना है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन में सर्किल रेट बढ़ने से घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों को जेबें अधिक ढीली करने पड़ेंगी। मथुरा में जमीनों के नए सर्किल रेट की सूची जारी करने से पहले प्रशासन ने लोगों से आपत्ति मांगी है। आपत्ति आने के बाद सर्किल रेट की नई सूची जारी की जाएगी। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

लोग देंगे आपत्ति-सुझावमथुरा प्रशासन ने सूची प्रकाशन के बाद 6 नवंबर तक लोगों से इस पर आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। आपत्तियों पर विचार करने के बाद सर्किल रेट की संशोधित सूची जारी की जानी है। प्रस्तावित सूची के अनुसार, मथुरा में कृष्णानगर में सबसे अधिक सर्किल रेट होगा। वहीं, वृंदावन का इस्कॉन रोड दूसरे नंबर पर होगा। कृष्णानगर में प्रस्तावित सर्किल रेट 82 हजार रुपये वर्ग मीटर है।

वहीं, इस्कॉन रोड पर 72 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित की गई है। मथुरा के एआईजी स्टांप अर्पिता शर्मा का कहना है कि प्रस्तावित दरों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। लोगों की आपत्ति और सुझावों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

मथुरा के प्रमुख इलाकों में प्रस्तावित सर्किल रेट (दर रुपये प्रति वर्ग मीटर):

अक्टूबर में जारी हुई थी सूचीपिछले साल अक्टूबर में जारी हुए सर्किल रेट की सूची के बाद इस साल जल्द सूची जारी होने जा रही है इसके लिए उपनिवंदन कार्यालय और राजस्व विभाग तहसील स्तर से इस सर्वे रिपोर्ट का मिलान किया गया है। प्रस्तावित सर्किल दरों में आवश्यकता के आधार पर वृद्धि और आवश्यकता न होने पर इसे अपरिवर्तित रखे जाने का प्रावधान है। इस साल प्रस्तावित दरों को लेकर तहसीलों से सर्वे रिपोर्ट पहले ही ले ली गई थी।

सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि वर्तमान में जो सर्कल रेट है, इससे कई गुना अधिक दरों पर बैनामा हो रहे हैं। इससे राजस्व विभाग को बड़े स्तर पर राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वृंदावन के प्रमुख इलाकों में प्रस्तावित सर्किल रेट (दर रुपये प्रति वर्ग मीटर):

25 फीसदी तक वृद्धि संभवमथुरा के सर्किल रेट को लेकर आई सर्वे रिपोर्ट के बाद जिले के वृंदावन और गोवर्धन के साथ मथुरा के कई बड़े हिस्से के सर्किल रेट 25 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का बुधवार को तहसील, उप निबंधक कार्यालय में प्रकाशन किया गया। सूची के प्रकाशन के बाद 6 नवंबर तक लोग अपनी आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं। आपत्ति-सुझावों के आधार पर नई सर्किल रेट की सूची जारी की जाएगी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें