विदिशा: मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के सिंरोज में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के देवीटोरी गांव में खेत जोत रहा 30 वर्षीय किसान ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंसकर जिंदा पिस गया और चंद सेकंड में उसका शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गया। हादसे की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पुलिस ने जब मशीन खोलकर उसका शव निकाला तो वह दर्जन भर टुकड़ों में निकालना पड़ा। जिसने भी यह दृश्य देखा उसका दिल कांप उठा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देवी टोरी गांव में सोमवार को किसान बबलू यादव (30) गांव के संतोष प्रजापति के खेत में सरपंच राजेश साहू का ट्रैक्टर किराए पर लेकर रोटावेटर से जुताई कर रहा था। जुताई करते समय रोटावेटर मशीन की शाफ्ट में कोई कपड़ा फंस गया था। बबलू ने मशीन को बंद किए बिना ही उसे निकालने की कोशिश की। इसी दौरान वह मशीन की शॉफ्ट की चपेट में आ गया था।
घूमती शॉफ्ट में फंसा और जिंदा पिस गया
स्थानीय लोगों और पुलिस के बताए अनुसार हादसा बहुत ही दर्दनाक व वीभत्स हुआ है। किसान बबलू ने जरा सी चूक की और उसकी चंद सेकंड में जान चली गई। कपड़ा निकालने के चक्कर में वह चलती रोटावेटर की तेज़ी से घूमती शाफ्ट में फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मशीन खोलकर निकाला गया शव
देवीटोरी गांव में जैसे ही बबलू यादव के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही मौ अफरा-तफरी मच गई। बबलू का शव रोटावेटर में बुरी तरह फंसा हुआ था। सिरोंज टीआई विमलेश रॉय ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शव को शाफ्ट से निकालने के लिए मशीन को खोलना पड़ा। यह मंजर देखने वाले हर ग्रामीण के लिए दिल दहला देने वाला था। मशीन से उसके शव के दर्जन भर से अधिक टुकड़े निकाले गए। लोगों के अनुसार बबलू काफी मेहनती व्यक्ति था। वह मूल रूप से ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने का काम करता था।

You may also like

(लीड) दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने जताई संवेदनाएं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

अफ्रीका का अनोखा कानून: पुरुषों के लिए अनिवार्य है दो शादी

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा कार पार्किंग वीडियो

Bigg Boss 19: घर में बढ़ी तनाव और इमोशनल ड्रामा