सुप्रभात...
कैसे हैं आप?
सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।
> भारतीय सेना को आज पहले अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर मिलने की उम्मीद
> पंजाब के नेता बिक्रम मजीठिया के लिए अलग सेल की मांग पर आज सुनवाई
> दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में आज मेधा पाटकर के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई
> कोलकाता के आरजी कर भ्रष्टाचार मामले में आज से शुरू होगी ट्रायल प्रक्रिया
अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखा लेटरउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक लेटर लिखा है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है। धनखड़ ने कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए डॉक्टरी सलाह के आधार पर यह फैसला किया है। खबर विस्तार से
2. इस देश में दो इजरायली सैनिक गिरफ्तार, लगा गंभीर आरोपयूरोप के एक बड़े और प्रभावशाली देश में दो इजरायली सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एक फिलीस्तीन समर्थक समूह के युद्ध अपराधों का आरोप लगाने के बाद की गई है। ये दोनों सैनिक एक म्यूजिक फेस्टिवल में इजरायली सेना के गिवती ब्रिगेड का झंडा लहरा रहे थे। खबर विस्तार से
3. मदद वाले पैसों में हेरफेर... निमिषा प्रिया मामले में नया मोड़युद्धग्रस्त यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही एक भारतीय नर्स निमिषा प्रिया मामले में मृतक यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी के भाई ने एक मध्यस्थ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एक्टिविस्ट सैमुअल जेरोम निमिषा प्रिया को बचाने के नाम पर जुटाए गए पैसों में हेराफेरी कर रहे हैं। खबर विस्तार से
4. जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति रहते कितनी मिल रही थी सैलरीभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति के तौर पर उन्हें 4 लाख रुपये मासिक वेतन और कई भत्ते व सुविधाएं मिलती थीं, क्योंकि वह राज्यसभा के सभापति भी थे। खबर विस्तार से
5. महाकाल मंदिर में विवाद, बीजेपी विधायक के बेटे पर गंभीर आरोपमध्य प्रदेश के इंदौर विधानसभा 3 से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। आरोप है कि रुद्राक्ष ने भस्म आरती के दौरान जबरन महाकाल के गर्भगृह में घुसने की कोशिश की। जब महाकाल मंदिर के कर्मचारी ने अंदर जाने से रोका तो उसके साथ अभद्रता की। खबर विस्तार से
अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. पूर्वी पाकिस्तान के विस्थापितों को भूमि का अधिकार देगी यूपी सरकार 2. टेक्सास की बाढ़ में लापता हुए लोगों की संख्या 160 से घटकर तीन हुई 3. अमरकंटक से नर्मदा का जल लेकर निकलीं बीजेपी विधायक 4. हार्वर्ड की फंडिग में 2.6 बिलियन डॉलर की कटौती 5. CM के रूप में नीतीश का ये अंतिम सत्र? PK ने दिया बड़ा बयान
अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. इकरा हसन के परिवार को जानते हैं आप? राजनीति में तीन पीढ़ी 2. मुंबई ट्रेन ब्लास्ट: एहतेशाम सिद्दीकी, मोहम्मद अली नागपुर जेल से रिहा 3. देश में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, कर सकेंगे खदानों की यात्रा 4. चेस महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची दिव्या देश्मुख 5. जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति में कौन निभाएगा उनकी जिम्मेदारी
गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...

You may also like
'दो दिन से एक दाना नहीं खाया' अफ़्रीकी देश नीजेर में दो भारतीय मज़दूरों की हत्या और एक अग़वा, परिवार सदमे में
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा देने से पहले क्या-क्या किया?
Video: स्टंट गलत होने के बाद समुद्र तट की रेत में फंसी मर्सिडीज-बेंज, वायरल वीडियो से आक्रोश
असम में लेप्टोस्पायरोसिस: बढ़ती चिंता और स्वास्थ्य जोखिम
खरीफ फसलों की बुवाई का कुल क्षेत्रफल 708 लाख हेक्टेयर के पार