अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को हल्की-हल्की धूप निकल आई थी। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी था। रुक रुक कर बारिश होने से बदली छाई रहती थी। पूरा-पूरा दिन धूप के दीदार नहीं होते थे। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी लगातार कमी आती जा रही थी, लेकिन अब मौसम फिर से बदलने जा रहा है।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी बढोतरी हो सकती है। हालांकि अब धीरे-धीरे रातें ठीक-ठाक ठंडी होने शुरू हो सकती है।
2 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश व तेज हवा चलने की उम्मीद नहीं है। इसी तरह 3 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
वहीं 4 नवंबर को मौसम फिर से बदल जायेगा। मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने के संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार भी जताए गए हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं 5, 6 और 7 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस तरह प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय ठीकठाक धूप निकल सकती है। जबकि रात में हल्की ठंड का असर दिखाई पड़ सकता है। वहीं प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश और बदली छाई रहने के कारण तापमान में भी कमी आ गई थी।
1 नवंबर को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे आ गया है। बलिया में सबसे कम 24℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि मुजफ्फरनगर में सबसे कम 17.1℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

You may also like

BAPS Jeevan Utkarsh Mahotsav: संस्कारधानी जबलपुर में आध्यात्मिक उल्लास, BAPS स्वामीनारायण संस्था और विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के अधिष्ठाता महंत स्वामी महाराज की जन्मभूमि पर हो रहा “जीवन उत्कर्ष महोत्सव”

IND vs AUS 3rd T20 Highlights: सुंदर की विस्फोटक बैटिंग, अर्शदीप सिंह बॉलिंग में चमके, भारत ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया का रौंदा

iPhone 16 Plus की कीमत हुई धड़ाम! यहां मिल रहा 25,000 रुपये सस्ता

11ˈ नर्सें एक साथ हो गई प्रेग्नेंट हॉस्पिटल भी हैरान लोग बोले- आखिर चल क्या रहा है﹒

Apple Car Key: iPhone से स्टार्ट होगी आपकी कार, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी