मंदसौर : जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मरीजों को ले जा रही एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुई, लेकिन एंबुलेंस के पुलिया से नीचे गिरने के कारण इसका पता सुबह चला जब स्थानीय लोग खेत पर पहुंचे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास यह हादसा हुआ।
रात 12 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुआ था। एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग अपने खेत पर गए तो उन्होंने घटना देखी और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को सुबह लगभग सात बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यह एंबुलेंस जावरा की ओर से मरीजों को लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में यह पुलिया से नीचे जा गिरी।
रात भर फंसा रहा ड्राइवर
इस हादसे में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था, जिसे सुबह लगभग 7 बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

You may also like

चीन अमेरिका व्यापार वार्ता मलेशिया में शुरू

रामलला के दर्शन और आरती का समय बदल गया, अब अयोध्या में मंदिर जाने से पहले जानिए टाइमिंग

W,W,W,W,W,W,W: Alana King ने World Cup में रचा इतिहास, South Africa के 7 विकेट लेकर तोड़ा 43 साल पुराना महारिकॉर्ड

भारत के 'चिकन नेक' तक जाएंगे पाकिस्तानी सेना के दूसरे सबसे बड़े जनरल, बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे, युनूस की चाल से बड़ा खतरा

सिर्फ दो बूंद गर्म पानी के साथ मौत को भी टालें` और हर बीमारी को जड़ से करें खत्म