अंदाजा लगाइए शहर की नई व्लॉगर कौन हैं? सुनीता आहूजा। जी हां। गोविंदा की पत्नी अब एक व्लॉगर बन गई हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पहले यूट्यूब वीडियो का एक टीजर शेयर किया। इसकी शुरुआत सुनीता की धमाकेदार एंट्री से होती है, जिसमें बैकग्राउंड में 'बीवी नंबर 1' गाना बज रहा है।
इसके बाद सुनीता आहूजा अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू करने की घोषणा करती हैं और कहती हैं, 'हाय दोस्तों, मैं सुनीता हूं। आप देख रहे हो मेरे यूट्यूब चैनल पर। सबने पैसे कमाए, अब मेरी बारी है। अब मैं कमाऊंगी। छापूंगी।' इसके बाद वह अपने सोने के गहने दिखाती हैं।
सुनीता आहूजा का व्लॉगटीजर से पता चलता है कि अपने पहले व्लॉग में, सुनीता गोविंदा के साथ अपने तलाक की अफवाहों को संबोधित करेंगी। वह कहती हैं, 'ये एक साल मेरे लिए बहुत मुश्किल है। पता नहीं कितने लोगों ने क्या-क्या बकवास किया है मेरे बारे में।'
सुनीता आहूजा ने शराब खरीदीवीडियो में सुनीता आहूजा बाइक चलाते, मंदिर जाते और दूसरों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके हेल्पर महेश का भी परिचय दिया गया है, जो सुनीता के साथ हर जगह जाते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में सुनीता शराब खरीदती भी नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, 'ये मत सोचना ये मेरे लिए ले रही हूं मैं। सब सोचेंगे हम भी बेवड़े हैं भाई।'
फराह खान को कॉपी करने का आरोपटीजर शेयर होते ही, नेटिजन्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी और गोविंदा की पत्नी पर फराह खान और उनके कुक दिलीप की नकल करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा- ये फराह खान की सस्ती कॉपी बनने की कोशिश कर रही हैं। एक और ने लिखा- कॉपी मत करो।
फैंस ने तारीफ भी कीहालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनीता के व्लॉगिंग की तारीफ की और उनका उत्साह बढ़ाया। एक फैन ने लिखा- हे भगवान!! आपको यहां देखकर बहुत अच्छा लगा सुनीता मैम। मैंने अभी-अभी आपका चैनल सब्सक्राइब किया है!! बहुत मजा आने वाला है। भगवान आपको हमेशा खुश रखें.. जय माता दी। एक कमेंच में लिखा गया- आप महान हैं, मैं आपको बहुत पसंद करता हूं, आप जो हो वो आमने-सामने हो, बाकी नकली लोगो की तरह नहीं हो, आपको प्यार करते हैं मैम।

You may also like
ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग-11 में जगह बनाना आसान नहीं : आरोन हार्डी
भारत आज आंख में आंख डालकर जवाब देने वाला देश : शिवराज सिंह चौहान
मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- यह चुनाव जीतने का नहीं, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई
घर में इस जगह लटका दे फिटकरी का एकˈ टुकड़ा इतना बरसेगा पैसा संभाल नही पाओगे
(फाइनल लीड ) समृद्ध भारत में योगदान के आह्वान के साथ प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता पर दिया बल, जीएसटी रिफॉर्म और हाई पावर डेमोग्राफी मिशन की घोषणा