Next Story
Newszop

Bel Patra Tree Vastu Direction : सावन में बेलपत्र घर की इस दिशा में लगाएं, महादेव होंगे प्रसन्न, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

Send Push
Bel Patra Ka Ped Kis Disha Mein Hona Chahiye : सावन का महीना शुरू हो चुका है, जो भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। इसी माह में कांवड़ यात्रा भी निकलती है, सावन शिवरात्रि के दौरान इसका समापन होता है। ऐसे में सावन के इस पूरे महीने में शिवजी के भक्त पूरी श्रद्धा से पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। वहीं, इस दौरान शिवजी को बेलपत्र अर्पित करने का भी खास महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि बेलपत्र भगवान शिव और माता लक्ष्मी से संबंधित होता है। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है। ऐसे में वास्तु के अनुसार अगर आप घर की सही दिशा में इस पेड़ को लगा लें, तो इससे जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है। साथ ही, भोले बाबा की विशेष कृपा जातक पर बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें सावन में बेलपत्र लगाने की सही दिशा, नियम और लाभ के बारे में...
बेलपत्र का पेड़ किस दिशा में लगाएं image

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में बेलपत्र का पेड़ सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी होता है। इसे गलत स्थान या दिशा में रखने से जातक को शुभ की जगह अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। माना जाता है कि बेलपत्र को घर में हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में लगाना चाहिए। इसके अलावा, आप उत्तर या पूर्व दिशा में भी इस पेड़ को रख सकते हैं। ऐसा करने से घर का वातावरण सकारात्मक होता है और जीवन की कई समस्याओं से भी जातक को निजात मिल सकती है। घर की इस दिशा को सबसे शुभ माना गया है। ऐसे में कभी भी बेलपत्र लगाते समय इस दिशा का ख्याल जरूर रखें।


बेलपत्र का पेड़ घर में किस दिन लगाएं image

सावन के महीने में बेलपत्र का पेड़ घर में किसी भी दिन लगाया जा सकता है। लेकिन इस माह में सोमवार के दिन बेलपत्र को घर लाना सबसे उत्तम माना गया है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन बेलपत्र का पेड़ घर में लगाते हैं, तो इससे शिवजी बेहद प्रसन्न होते हैं और जातक पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। साथ ही, प्रत्येक सोमवार बेलपत्र को शिवजी की पूजा में भी जरूर शामिल करना चाहिए।


बेलपत्र घर में लगाने के जरूरी वास्तु नियम image
  • वास्तु के अनुसार, बेलपत्र का पेड़ कभी भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में नहीं लगाना चाहिए।

  • रसोई घर, टॉयलेट, बाथरूम और घर के मध्य स्थान पर भी बेलपत्र के पेड़ को लगाना वर्जित माना गया है।

  • बेलपत्र के पौधे को साफ स्थान पर रखना चाहिए और वहां की नियमित साफ-सफाई करनी चाहिए। गंदगी वाली जगह पर इस शुभ पेड़ को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

  • वास्तु के अनुसार घर में कभी भी ऐसा बेलपत्र का पेड़ नहीं रखना चाहिए जिसके पत्ते पूरी तरह सूख गए हों। इस प्रकार का पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है।

  • माना जाता है कि सावन के महीने में बेलपत्र के पेड़ की नियमित रूप से पूजा करना बहुत फलदायी होता है। इससे जीवन में तरक्की हासिल होती है।


बेलपत्र का पेड़ सही दिशा में लगाने के लाभ image

वास्तु के अनुसार अगर आप सही दिशा में बेलपत्र का पेड़ लगाते हैं, तो इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसे विशेष रूप से सावन में लगाना बहुत फलदायी माना गया है। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और यह पेड़ शिवजी को बेहद प्रिय है। ऐसे में अगर आप इस पवित्र माह में बेलपत्र को घर में लगा लें, तो इससे परिवार के सदस्यों पर शिवजी की कृपा बनी रहती है। साथ ही, हर सोमवार बेलपत्र शिवलिंग पर भी चढ़ाएं। ऐसा करने से जातक को पापों से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में खुशहाली आने लगती है। माना जाता है कि घर में बेलपत्र का पेड़ लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मकता आने लगती है। घर में इसके हरा-भरा होने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जातक को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इससे तिजोरी हमेशा धन-दौलत से भरी रह सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now