Next Story
Newszop

करियर राशिफल 19 जुलाई 2025 : शनिवार को सुनफा योग में शनिदेव रहेंगे मेहरबान, व्यापार में धन लाभ के बनेंगे योग, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : शनिवार, 19 जुलाई को चंद्रमा से दूसरे भाव में शुभ ग्रह शुक्र के होने से सुनफा योग बन रहा है। इस योग में मेष, कर्क, कन्या और मीन राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहेगी। इनका दिन उत्तम रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी लाभ कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। आप जो भी मेहनत कार्यस्थल पर करेंगे उसका शुभ परिणाम जरूर हासिल होगा। व्यापार के मामले में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल।
मेष राशि करियर राशिफल : दिन रहेगा उत्तम, लेकिन ऋण लेने से बचें image

जो लोग कामकाज के सिलसिले में किसी बैंक या संस्था से ऋण लेना का विचार बना रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। अगर आज आप कोई ऋण लेते हैं, तो उसे उतारना बहुत मुश्किल हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके अच्छे मित्र बढ़ेंगे। पत्नी से भी आपको उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात के समय आप परिवार या मित्रों के साथ हंसी मजाक के मूड में रह सकते हैं।


वृषभ राशि करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में लाभ होगा प्राप्त image

कारोबार के मामले में आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी होगी, अन्यथा कोई चोट लगने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी और आपको इससे लाभ भी प्राप्त हो सकता है। अगर कोई काम अधूरा था तो वह भी अब पूरा हो सकता है। आपको किसी काम में बदलाव करने की जरूरत भी पड़ सकती है। लेकिन इससे भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा।


मिथुन राशि करियर राशिफल : फिजूलखर्ची से बचें, संतान से मिलेगी अच्छी खबर image

आपको फिजूलखर्ची से आज बचकर रहने की जरूरत होगी। अगर आपको शरीर से जुड़ी कोई समस्या है, तो आज परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में धन बचाकर रखना जरूरी होगी। आपको अचानक कोई लाभ भी प्राप्त हो सकता है, जिससे धर्म, अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम से लेकर रात तक संगीत सुनने में और बजाने में रुचि बढ़ सकती है।


कर्क राशि करियर राशिफल : मेहनत से मिलेगा पूर्ण लाभ image

भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। आप अपने शौक और सुख के लिए धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपके विरोधियों को परेशानी होने की संभावना है। परिवार में संतान के प्रति आपका विश्वास गहरा होगा और ननिहाल पक्ष से प्रेम और सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा।


सिंह राशि करियर राशिफल : सोच-समझकर लें कोई भी निर्णय image

आज आपका दिन मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। मानसिक अशांति और किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। लेकिन माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से शाम के समय आपको राहत मिलेगी। व्यापार में कामकाज सामान्य चलेगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी का ही प्रयोग करें।


कन्या राशि करियर राशिफल : व्यापार में होगा धन लाभ image

कार्यक्षेत्र में आप साहस और बिना डरे कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। साथ ही, माता-पिता की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। लेकिन आज अनावश्यक चीजों पर ज्यादा खर्च होने की संभावना है। वहीं, व्यापार के मामले में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पत्नी को आज शरीर से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।


तुला राशि करियर राशिफल : संपत्ति में होगी वृद्धि image

पूरा दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके अष्टम भाव में बृहस्पति वृषभ राशि के होकर विराजमान हैं। ऐसे में अपने गुरु के प्रति भक्ति भाव व निष्ठा रखना लाभदायक सिद्ध होगा। आप दूसरों के भरे के बारे में भी विचार बनाएंगे। व्यापार के मामले में नए कार्यों में निवेश करना आपके लिए फलदायी हो सकता है।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : धैर्य बनाए रखने से होगा लाभ image

आपका मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। ऐसे में ज्यादा तनाव लेने से बचना बेहतर होगा। व्यापार में अगर वृद्धि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको विपरीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन उदास रहेगा। लेकिन शाम तक धैर्य बनाए रखने से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं और शत्रु पक्ष पर भी विजय मिलेगी। अगर किसी के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें पक्ष आपकी ओर जा सकता है।


धनु राशि करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत image

आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और मन के भीतर दान पुण्य और परोपकार करने की भावना भी विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप रुचि लेकर पूरा सहयोग कर सकते हैं और आपको भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इसी के चलते आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाएगी। शाम से लेकर रात तक पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान दें।


मकर राशि करियर राशिफल : व्यापार में निवेश से भविष्य में मिलेगा लाभ image

आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आपको न चाहते हुए भी उन कार्यों पर धन लगाना पड़ेगा। हालांकि, ससुराल पक्ष से आज मान-सम्मान मिलेगा और व्यवसाय में भी आप अपने कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ लगे रहेंगे। इससे रुके हुए जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। आज व्यापार में किसी नए कार्य में निवेश करने से भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now