Next Story
Newszop

10 मिनट की वॉकिंग बनाएगी पेट को मजबूत, इस तरह से गट हेल्थ में होता है सुधार

Send Push

आज के समय में लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर युवाओं समेत हर आयु वर्ग के लोगों को फिजिकल एक्टिव रहने और हेल्दी डाइट के प्रति जागरूक करते नजर आते हैं।

फिजिकल एक्टिव रहकर कई सारी बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है, इनमें डायबिटीज, मोटापा, नींद संबंधी समस्याएं, चिंता, डिप्रेशन जैसी तमाम स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल हैं। वॉकिंग खुद को शारीरिक तौर पर एक्टिव रखने का एक बढ़िया जरिया माना जाता है।

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी अक्सर हेल्थ रिलेटेड वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते रहते हैँ। इस बीच उन्होंने वॉकिंग से गट हेल्थ को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी है, जो इस प्रकार हैं:-

Photos- Freepik


पैदल चलने से सुधरती है गट हेल्थ​

सूजन होती है कम image

डॉक्टर ने बताया किपैदल चलने से जीआई सिस्टम के माध्यम से भोजन की बेहतर गति को बढ़ावा मिलता है। इससे सूजन और डिसकंफर्ट कम होता है।


घटता है कार्टिसोल image

पैदल चलने से कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है,जिससे तनाव से उत्पन्न आंत संबंधी समस्याएं जैसे आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome) की रोकथाम होती है।


मल त्याग में होती है आसानी image

इसके अलावा अगर आप रोजाना हर मील के बाद वॉक करते हैं तो इससे ब्लड फ्लो और और आंतों की गतिविधि बढ़ती है,और मल त्याग अधिक सुधार और नियमित होता है।


ओवरऑल गट हेल्थ के लिए बढ़िया image

डॉक्टर के मुताबिक, पैदल चलना आपके आंत के बैक्टीरिया में विविधता लाने में मदद करता है,जिससे समग्र आंत स्वास्थ्य(Gut Health) में सुधार होता है।


कितने मिनट की वॉक होगी फायदेमंद image

डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने वीडियो में बताया कि आप हर मील के बाद दस मिनट टहलने की कोशिश करें, इससे आपका गट हेल्थ बढ़िया रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now