Top News
Next Story
Newszop

जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सिकंदर रजा की विस्फोटक बल्लेबाजी

Send Push

जिम्बाब्वे विश्व रिकॉर्ड: जिम्बाब्वे ने ICC पुरुष T20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर, 2024 के एक मैच में T20I में सर्वोच्च स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल और भारत को पछाड़ते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। इससे पहले टी20I में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे.

नैरोबी के रुआरका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जब ब्रायन बेनेट (50) और टी मारुमनी (62) ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 98 रन की साझेदारी की तो किसे पता था कि आज टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखा जाने वाला है। दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सिकंदर रजा ने सभी को चौंकाते हुए तूफानी पारी खेली.

सिकंदर रजा ने रचा इतिहास
सिकंदर रजा ने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए कि उनकी टीम आज एक नया इतिहास रचने जा रही है. आपको बता दें कि सिकंदर रजा टी20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कैप्टन रजा ने नामीबिया के जॉन निकोल लॉफ्टी ईटन के साथ बराबरी कर ली है। ईटन ने नेपाल के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया। रजा ने गाम्बिया के खिलाफ 43 गेंदों पर 133 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान 7 चौके और 15 छक्के लगे. इतना ही नहीं क्लाइव मदांडे ने 17 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली.

T20I में सबसे तेज़ शतक बनाने वाले खिलाड़ी

  • साहिल चौहान, एस्टोनिया बनाम साइप्रस – 27 गेंदें
  • जॉन निकोल लॉफ्टी ईटन, नामीबिया बनाम नेपाल – 33 गेंदें
  • सिकंदर रज़ा, ज़िम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, 33 गेंदें
  • कुशल मल्ला, नेपाल बनाम मंगोलिया, 34 गेंदें
  • डेविड मिलर, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 35 गेंदें
  • रोहित शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, 35 गेंदें

जिम्बाब्वे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे ने 344 रन बनाकर नेपाल के 314 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही भारत टी-20 में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली टीमों की सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने 297 रन बनाए. चौथे नंबर पर एक बार फिर जिम्बाब्वे है, जिसने नैरोबी के खिलाफ 286 रन बनाए.

T20I में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली टीम

  • जिम्बाब्वे – 344 बनाम गाम्बिया – 2024
  • नेपाल- 314 बनाम मंगोलिया-2023
  • भारत-297 बनाम बांग्लादेश-2024
  • जिम्बाब्वे – 286 बनाम नैरोबी – 2024
  • अफगानिस्तान – 278 बनाम आयरलैंड – 2019

इतना ही नहीं गैम्बिया के गेंदबाज मूसा जोहारतेह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। मूसा ने T20I का सबसे महंगा स्पैल डाला। मूसा ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 93 रन दिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैम्बिया की टीम 14.4 ओवर में महज 54 रन पर ढेर हो गई. जिम्बाब्वे 290 रनों से जीता.

Loving Newspoint? Download the app now