Next Story
Newszop

Raksha Bandhan 2025: जानें रक्षाबंधन की तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का महत्व

Send Push
Raksha Bandhan 2025: जानें रक्षाबंधन की तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का महत्व

News India Live, Digital Desk: Raksha Bandhan 2025: हिंदू धर्म में त्योहारों का विशेष महत्व होता है और इन्हीं महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है रक्षाबंधन। रक्षाबंधन के त्योहार का इंतजार भाई-बहन बड़ी बेसब्री से करते हैं। हालांकि, राखी बांधने से पहले लोग यह जानना चाहते हैं कि इस बार रक्षाबंधन कब है और भद्रा काल का समय क्या होगा। आइए जानते हैं कि साल 2025 में रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा, क्या इस बार भद्रा काल का प्रभाव होगा, और राखी बांधने का शुभ समय क्या होगा।

रक्षाबंधन 2025 की तिथि

साल 2025 में सावन माह की पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 04 बजकर 12 मिनट पर शुरू होकर 09 अगस्त दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर इस साल रक्षाबंधन शनिवार, 09 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 06 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए इस बार भद्रा काल का प्रभाव नहीं रहेगा और बिना किसी बाधा के शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जा सकेगी।

अन्य महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04 बजकर 48 मिनट से प्रातः 05 बजकर 32 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 17 मिनट से दोपहर 02 बजकर 23 मिनट तक।
राखी बांधते समय विशेष मंत्र

रक्षाबंधन के समय बहनों को अपने भाई के कल्याण के लिए इस विशेष मंत्र का उच्चारण करना चाहिए:

“ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।”

इस मंत्र के जाप से भाई-बहन के बीच रिश्ते की मजबूती बनी रहती है और भाई का जीवन खुशहाल होता है।

Loving Newspoint? Download the app now