वॉशिंगटन। भारत के खिलाफ पड़ोसी देश चीन बड़ी साजिश रच रहा है। इस साजिश में पाकिस्तान भी उसका साथ दे रहा है। ये दावा अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में किया गया है। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, म्यांमार यानी बर्मा और श्रीलंका में सैन्य ठिकाने स्थापित करने पर विचार कर रहा है। चीन अगर अपनी इस साजिश में सफल हो गया, तो इससे भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि, श्रीलंका ने हमेशा कहा है कि वो अपनी धरती से भारत विरोधी गतिविधियां नहीं होने देगा, लेकिन पाकिस्तान हमेशा चीन का साथ देता है और म्यांमार भी चीन से काफी मदद लेता है।
अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स की रणनीति के तहत उन देशों में सैन्य अड्डे स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, जो भारत की समुद्री और स्थलीय सीमा से लगे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन दुनिया के बड़े हिस्से में सैन्य ताकत बढ़ाने की चाहत रखता है। इससे भारत की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। दरअसल, चीन हिंद महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है। चीन की नौसेना के जहाज श्रीलंका भी पहुंचते हैं और हिंद महासागर में गश्त भी करते हैं। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर 2024 में पूर्वी लद्दाख के विवादित इलाकों से सेना हटाने के बारे में चीन और भारत के बीच सहमति बनी। इससे तनाव कुछ हद तक खत्म हुआ है।
अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अभी सुलझा नहीं है। गौरतलब है कि साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों में संघर्ष भी हुआ था। जिसमें भारतीय सेना के कर्नल समेत 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। जबकि, चीन के भी 40 के करीब सैनिक मारे गए थे। वहीं, अमेरिका की रिपोर्ट पाकिस्तान से भी भारत के लिए बढ़ रहे खतरे को बता रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान तेजी से परमाणु हथियारों को आधुनिक बना रहा है। चीन से संसाधन और तकनीकी जुटाकर पाकिस्तान अपने सैनिक ढांचे को मजबूत कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ भारत के लिए दोहरा खतरा भी पैदा कर रहा है।
The post appeared first on .
You may also like
अब तो बल्ले-बल्ले! 8th Pay Commission से मिलेगी इतनी ज्यादा सैलरी, जानिए कैसे
कपिल शर्मा शो: दूसरे सीज़न के मेहमान होंगे सलमान खान
2 मिनट के शानदार वीडियो में जाने पुरुषों की वो 8 अनदेखियाँ, जो बनती है रिश्तों के पतन का कारण
शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, संभालेंगे रोहित शर्मा की विरासत, जसप्रीत बुमराह देखते रह गए
सिसिली में प्रियंका चोपड़ा का पिज्जा मोमेंट: इटैलियन स्वाद का जादू